फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   21,369 people including 1664 teenagers got the Kovid vaccine

1664 किशोरों सहित 21,369 लोगों ने लगवाया कोविड टीका

Wed, 05 Jan 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
21,369 people including 1664 teenagers got the Kovid vaccine
जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाता युवक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोविड टीकाकरण अभियान में मंगलवार को 1664 किशोरों सहित कुल 21,369 लोगों ने वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक ली। सबसे खास बात किशोरों की संख्या अधिक रही। किशोरों के टीकाकरण के पहले दिन यानी तीन जनवरी को जनपद में 887 किशोरों ने टीका लगवाया था, जिनकी संख्या मंगलवार को करीब दोगुनी 1664 पर पहुंच गई।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए जनपद में मंगलवार को 352 बूथ बनाए गए थे। सहारनपुर शहर में 73, मुजफ्फराबाद में 43, पुवांरका में 29, नागल में 28, सुन्हेटी खड़खड़ी में 26, गंगोह में 25, नकुड़ में 24, साढ़ौली कदीम में 23, सरसावा और देवबंद में 21-21, रामपुर मनिहारान में 20 तथा नानौता में 19 बूथ थे। मंगलवार को भी पहली खुराक के लिए 32,100 और दूसरी खुराक के लिए 36,400 लोग यानी कुल 68,500 पंजीकृत थे, जिनके सापेक्ष 21,369 लोग टीका लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचे। किशोरों के लिए 19 केंद्र बनाए गए थे, जिन पर 1664 किशोरों ने पहली खुराक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed