{"_id":"5c7d7bc0bdec2214593a7e11","slug":"201551727552-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित किया जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक को आतंकी देश घोषित करने की मांग
सहारनपुर। जनता दल (यू) की बैठक में पदाधिकारियों ने पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित कराने की मांग की। साथ ही पुलवामा के आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक और विंग कमांडर अभिनंदन के सकुशल लौटने पर केंद्र सरकार की सराहना की गई।
सोमवार को बालुपुर स्थित जनता दल (यू) के कार्यालय पर बैठ के दौरान जिलाध्यक्ष राजगोपाल विश्वकर्मा ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का पोषक है। उसका मकसद अपने देश की समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए अपने नागरिकों को भारत के खिलाफ भड़काना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजबूत विदेश नीति के चलते अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साबित कर दिया कि आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी मांग है कि आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ ही पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित कराया जाए। इस दौरान सुधीर धीमान, मान सिंह, मालियान, मुकेश जैन, जेके भारद्वाज, राजेंद्र, सोहन राणा, मोहन राणा, सुभाष, श्याम राणा, निसार सिद्दीकी, डाक्टर नौशाद, डाक्टर मंजू जैन, संजय पुंडीर, सरोज, संगीता, पिंकी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।