फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शब्बीरपुर में संगीनों के साये में निकली संत रविदास शोभायात्रा

शब्बीरपुर में संगीनों के साये में निकली संत रविदास शोभायात्रा

Tue, 19 Feb 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
शब्बीरपुर में संगीनों के साये में निकली संत रविदास शोभायात्रा
शब्बीरपुर में संगीनों के साये में निकली संत रविदास शोभायात्रा
विज्ञापन

सहारनपुर। संत गुरु रविदास जयंती के मौके पर जिले के देहात में भव्य शोभायात्राओं का आयोजन किया गया। बैंडबाजों के साथ निकाली गई शोभायात्राओं में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शब्बीरपुर गांव में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शोभायात्रा निकाली गई। कप्तान दिनेश कुमार पी ने खुद तीन घंटे तक थाने पर रुक कर शोभायात्रा की पल पल की जानकारी रखी।
बड़गांव के गांव शब्बीरपुर में शोभायात्रा का शुभारंभ ग्राम प्रधान शिवकुमार ने किया। शोभायात्रा गांव के विभिन्न हिस्सों से हो कर गुजारी गई। शोभायात्रा में फकीरचंद, सुदेश, शिवराज पूर्व प्रधान नरेश, अग्नि भास्कर, दीपक, सौराज आदि रहे। इस मौके पर एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, एसडीम रामपुर मनिहारान संगीता गौतम, सीओ एलआईयू सुधीर तोमर, सीओ गंगोह राजेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक बड़गांव दीपक चतुर्वेदी ,प्रभारी निरीक्षक देवबंद मुनेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर छोटे सिंह सहित एक कंपनी पीएसी बल मौके पर मौजूद रहा। इसी के साथ एसएसपी दिनेश कुमार पी करीब तीन घंटे तक बड़गांव थाना प्रांगण में ही कैंप कर रहे। यहां से वे शब्बीरपुर में निकल रही शोभायात्रा की जानकारी लेते रहे। शोभायात्रा सकुशल संपन्न होने के बाद ही प्रशासन ने राहत की सांस ली। झबीरन गांव में रविदास जयंती पर पूर्व प्रधान आदेश राणा ने दीप प्रज्ज्वलित करके और मास्टर सुमेर चंद ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। प्रमोद मौर्या, राजपाल सिंह, लाल बहार, मदनलाल तूफान सिंह, रमेशचंद रहे।
विज्ञापन

मुजफराबाद में रविदास जयंती का आयोजन किया गया। इसमें भव्य सुंदर झांकी भी निकाली गई। कार्यक्रम में बसपा विधान सभा क्षेत्र प्रभारी रईस मलिक, ब्लाक प्रमुख हंसराज गौतम, अरुण चोपड़ा, विजयपाल, संजय, पंकज मास्टर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत गुरु रविदास मंदिर युवा सेवा समिति बिहारीगढ़ के तत्वावधान में निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ रोहित बादशाह ने किया। हरीश चंद्र भगत, विजयपाल, ओमचंद, धर्मेंद्र सिंह, देशराज, समीर सिंह, प्रवेश कांबोज, अशोक राठौड़, प्रीतम सैनी, अन्वेश कांबोज, सोनू कांबोज, गुलशन कुमार, सुनील कुमार आदि का सहयोग रहा।
चिलकाना के गांव दास्सावाला में संत रविदास जयंती शोभायात्रा का उद्घाटन ग्राम प्रधान वाईके दास ने किया। विनोद प्रधान, परमजीत सिंह, सेवाराम सहगल, अजीत सिंह, पंकज, मैनपाल, विक्रम सिंह, यशपाल, प्रवीण कुमार आदि रहे। गांव सीकरी कला में संत रविदास जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा का उद्घाटन बबलू कुमार ने किया। डा विपिन कुमार, विनोद प्रधान, करण सिंह, टिंकू, संजय, चमन लाल, रणधीर प्रधान, नाथीराम, प्रमोद, बाबू राम, प्रवीण आदि थे।

तीतरो में संत रविदास सेवा दल द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। चौधरी कुलबीर सिंह, मेघराज सैनी, प्रदीप कुमार, ईसम सिंह, महेंद्र सिंह आदि ने यज्ञ का आयोजन कर संत रविदास की पूजा कर आरती उतारी। इसके बाद बैंडबाजों और अनेक झांकियों के साथ गुरु रविदास की शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष दीपक कुमार, सभासद ईसम सिंह, महेंद्र सिंह, नरेश कुमार, धर्म सिंह, राकेश कुमार, धर्म सिंह, रणपाल सिंह, अरुण कुमार, श्रीपाल, राजकुमार, विवेक, विरेंद्र कुमार, महीपाल, धर्मबीर, ओमबीर, लोकेश कुमार, विनोद, राजू, कल्लू आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed