{"_id":"5c631570bdec224a3d3fe591","slug":"201549997424-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीए ने बेहट रोड पर अवैध कालोनी ध्वस्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीए ने बेहट रोड पर अवैध कालोनी ध्वस्त की
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने बेहट रोड पर काटी जा रही अवैध कालोनी को जेसीबी से ध्वस्त कराया। इसके अलावा प्राधिकरण की एक अन्य टीम ने गंगोह रोड पर पूर्व निर्मित दुकानों के ऊपर किए जा रहे अवैध निर्माण को सील करने की कार्रवाई भी की।
प्राधिकरण के कार्यवाहक सचिव विजय शुक्ला ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा बेहट रोड पर नाजिरपुरा से आगे अवैध रूप से कालोनी काटी जा रही है। सूचना मिलने पर प्राधिकरण की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। इसमें कॉलोनी अवैध पाई गई। आठ जनवरी 2019 को कॉलोनाइजर को नोटिस जारी करते हुए कॉलोनी को 15 दिन के अंदर खुद ध्वस्त करने को कहा गया था। मगर कॉलोनाइजर ने नोटिस पर अमल नहीं किया। ऐसे में मंगलवार को विकास प्राधिकरण की टीम पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर पहुंची तथा कालोनी में कराए गए निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया। इसके अलावा गंगोह रोड पर एक व्यक्ति द्वारा पूर्व निर्मित दुकानों के ऊपर अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। स्थलीय निरीक्षण के दौरान निर्माणकर्ता स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखा पाया। इस पर दुकान को सील कर दिया गया।