{"_id":"5c5c7d79bdec2259e364e78b","slug":"201549565305-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी पकड़ने के लिए विद्युत निगम का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी पकड़ने के लिए विद्युत निगम का छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विद्युत निगम ने बिजली चोरी पकड़ने के लिए चिह्नित किए गए पांच फीडरों से जुड़े मोहल्लों में छापामारी की। टीम ने 22 जगह पर बिजली की चोरी पकड़ी तथा 72 लोगों के कनेक्शन काट दिए। इस दौरान सवा दस लाख रुपये की वसूली की गई।
बृहस्पतिवार को क्लीनिंग अप अभियान के तहत विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रविंद्र गुप्ता के नेतृत्व में विद्युत निगम की 11 टीमों ने एक साथ मोहल्ला दाउद सराय, ढोली खान, इंद्रा चौक, ओल्ड जैनबाग तथा मुन्ना लाल में छापा मारा। एक साथ एक दर्जन टीमों की छापामारी से मोहल्लों में खलबली मच गई। 11 टीमों द्वारा 1100 उपभोक्ताओं के कनेक्शन की चेकिंग की गई। जिसमें 310 उपभोक्ताओं के मीटरों को घर से निकालकर बाहर लगाया गया। सभी उपभोक्ताओं के कनेक्शन एलटी एवं एबीसी के वितरण बाक्स से जोड़े गए। सभी आईडीएफ मीटरों को मौके पर ही बदला गया। इस दौरान टीमों ने 18 उपभोक्ताओं को कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा, एक उपभोक्ता को मीटर टेंपर कर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया, जबकि तीन ऐसे उपभोक्ताओं को पकड़ा गया जिन्होंने काटे गए कनेक्शन खुद ही बिना बकाया धनराशि जमा कराए ही जोड़ लिए। सभी 22 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। इसके अलावा 72 बकाएदारों के कनेक्शन भी काटे गए। अभियान के नोडल अधिकारी देशराज सिंह सोनी ने बताया कि अभियान के दौरान फीडरों से जुड़े सभी बकाएदार विद्युत उपभोक्ताओं से वसूली की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 10.25 लाख रुपये की वसूली की गई है।