फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो अनशनकारियों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

दो अनशनकारियों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Sat, 05 Jan 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
दो अनशनकारियों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
दो अनशनकारियों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम। मिल चालू कराने के लिए आठ दिन से अनशन कर रहे किसानों के बीच पहुंचे एसडीएम बेहट ने किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय भिजवाया।

बता दें कि पिछले चार वर्षों से बंद पड़ी यमुना खादर एवं घाड़ क्षेत्र की एक मात्र औद्योगिक इकाई शाकंभरी शुगर मिल टोडरपुर को चालू कराए जाने की मांग को लेकर क्षेत्र के किसानों का 20 अक्टूबर से मिल गेट पर लगातार धरना जारी है। इसमें पिछले आठ दिन से किसान आमरण अनशन पर भी बैठे हैं। शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे एसडीएम एसएन शर्मा, चिकित्सक विकास कुमार, फार्मासिस्ट जेपी भट्ट व थानाध्यक्ष चिलकाना जितेन्द्र कुमार के साथ धरना स्थल पर पहुंचे तथा किसानों से स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद डा. विकास कुमार ने बताया कि दो किसानों की ज्यादा तबीयत खराब होने के चलते तत्काल चिकित्सालय में भर्ती कराया जाना जरूरी है। इस पर एंबुलेंस में उक्त किसानों को बैठाने को कहा गया, लेकिन अन्य किसानों ने चिकित्सालय ले जाने से इंकार कर दिया। किसानों का कहना था कि प्रशासन चिकित्सालय के लिए किसानों को ले जाता है परंतु अस्पताल से छुट्टी होने पर उनके वापस आने की व्यवस्था तक नहीं पूछता। किसानों ने बृहस्पतिवार को बाबूराम सैनी व मो. इश्त्याक के साथ हुई पूरी घटना की जानकारी एसडीएम को दी। इस पर एसडीएम ने खेद जताते हुए आगे ऐसी स्थिति न होने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान पद्मप्रकाश शर्मा व हाजी खुर्शीद को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय ले जाया गया। आमरण अनशन पर किसान दर्शनलाल कांबोज, चमेल सिंह सैनी, हाजी मुकर्रम, वीरेन्द्र बेदी व रणबीर सिंह, बाबूराम सैनी व मो. इश्त्याक आदि मौजूद रहे। धरना स्थल पर किसान ललित काम्बोज, श्याम सिंह, यशविन्द्र, चौ. रामपाल सिंह, वीरेन्द्र सिंह, पवन सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सतीश शर्मा, बुद्धसिंह प्रधान, योगेन्द्र सिंह, चौ.देवी सिंह, शिकलचंद, तुफैल प्रधान, सोमपाल सिंह, सुरेशपाल, शोभाराम भगत, चौ.ताहिर, आमिर चौहान, अफजाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed