{"_id":"5c2911f4bdec22569f267a7b","slug":"201546195444-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता के लिए 51 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवता के लिए 51 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट की ओर से रविवार को शारदानगर स्थित ब्लड बैंक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 51 लोगों ने स्वच्छता से रक्तदान करते हुए मानवता का संदेश दिया। हिमोग्लोबिन कम होने की वजह से दस महिलाएं रक्तदान करने से वंचित रह गईं।
स्थानीय पार्षद रमन ने कहा कि ट्रस्ट का यह 24वां रक्तदान शिविर है, जो वर्ष 2019 के स्वागत में आयोजित किया गया है। संरक्षक राममूरत यादव और मुख्य कोआर्डिनेटर राजीव सैनी ने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति समय-समय पर रक्तदान कर सकता है। स्वस्थ व्यक्ति के रक्तदान करने से शरीर में किसी तरह की कोई कमी नहीं आती है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। सिद्धार्थ सैनी और कार्तिक वत्स ने कहा कि खून का कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में रक्तदान करने से ही जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध हो सकता है। रक्तदान करने वालों में विरेंद्र पुंडीर, रघुराज, चिंटू त्यागी, राजेश शर्मा, पवन गोस्वामी, राजकुमार त्यागी, सोनू वाल्मीकि, प्रवीण दीवान, रजनीश कुमार, रविंद्र दीवान, कुलदीप कुमार, काका पंडित, जोनू धीमान, सोनिया कपूर, मुस्कान यादव, रमन, पार्थ माहेश्वरी, नितिन सम्राट, पंकज पांचाल, अमित जैन, विनोद चौहान, देव कोहली, सिद्धार्थ बंसल, आनंद भाटिया, आशीष रोहिला, जितेन सैनी, पूनम कांबोज, रीता गुप्ता, समीर वार्ष्णेय आदि शामिल रहे। इस मौके पर योगेश पंवार, तरुण भोला आदि मौजूद रहे।