{"_id":"5bf5a5a1bdec22695a4bf7ab","slug":"201542825377-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध में आकांक्षा, गीत में सुमैय्या रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध में आकांक्षा, गीत में सुमैय्या रही विजेता
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। लाला किशन चंद राजकीय पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा कौमी एकता सप्ताह का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में आकांक्षा और गीत में सुमैय्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्या डा. प्रमोद कुमारी ने कार्यक्रम का आरंभ किया। इसके बाद सांप्रदायिक सद्भाव कायम रखने में युवाओं की भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में आकांक्षा प्रथम, निगम द्वितीय एवं अलका तृतीय स्थान पर रही। इसी विषय पर एकल गीत प्रतियोगिता में सुमैय्या ने प्रथम, आकांक्षा ने द्वितीय एवं सादिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रवक्ता हिमांशु राय ने कहा कि हमे अपनी आंतरिक कलह को दूर करना होगा तभी देश तरक्की की राह पर चलेगा। प्राचार्या डा. प्रमोद कुमारी ने कहा कि भारत विभिन्न संस्कृतियों का देश है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को देश की अखंडता, विकास एवं भाईचारे के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की संयोजक डा. वृतिका ढिल्लन ने भी विचार रखे। डा. केएस राणा, सचिन गौतम आदि रहे।