फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिताएं शुरू

दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिताएं शुरू

Sat, 17 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिताएं शुरू
गंगोह (सहारनपुर)। ब्लाक स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता और स्काउट गाइड रैली की शुरुआत ग्राम दूधला पंचायत के नवनिर्मित स्टेडियम में शुक्रवार को समारोह पूर्वक शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में क्षेत्र भर के दो दर्जन से ज्यादा प्राथमिक विद्यालयों के लगभग डेढ़ सौ बच्चे सहभागिता कर रहे हैं।
विज्ञापन

दूधला स्थित ग्राम पंचायत स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का विधायक प्रदीप चौधरी, बीएसए रामेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष संदीप पंवार व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चौ. महक सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जन का मन मोह लिया। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि ग्रामीण आंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता बस उन्हें अवसर उपलब्ध कराने भर की है। विधायक ने कहा कि ओलंपिक व एशियाड खेलों में भारत का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं में अधिकांश देहाती परिवेश से ही आते हैं। उन्होंने सरकार से सिमटते खेल मैदानों पर चिंता जताते हुए स्कूलों को अनिवार्य बनाये जाने की मांग की है। उद्घाटन समारोह में बीईओ ब्रजमोहन सिंह, ब्लॅाक अध्यक्ष गजेन्द्र चैधरी, पूर्व सभापति मामचंद, सतीश कुमार, शरद चंद, जसवन्त सिंह, अनुराग, अवनीश कुमार, उदित तोमर, वकील, वीरेन्द्र, ब्रहमपाल सिंह, संदीप कुमार, विकास कुमार, प्रवीण, मेनपाल, ब्रजपाल सैनी, विजय कुमार, विकास राणा सहित बडी संख्या में शिक्षक, ग्रामीण व छात्र मौजूद रहे। प्रधान प्रतिनिधि चौ. महक सिंह ने अतिथिगण व प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों का स्वागत किया। अध्यक्षता बीएसए रामेन्द्र सिंह व संचालन बीआरसी इंचार्ज नीरज सैनी ने किया। ब्लाक स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में दूधला, कलसी, डूभरकिशनपुर, झाडवन, बिलासपुर, फतेहपुर, खंडलाना, मछरौली, बीनपुर, तातारपुर सहित दो दर्जन गांवों की टीमों के लगभग 150 बच्चे भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed