{"_id":"5beb1a34bdec225d4c0a9b07","slug":"201542134324-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व मधुमेह दिवस---","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व मधुमेह दिवस---
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विश्व मधुमेह दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब सहारनपुर कांटीनेंटल की ओर से मंगलवार को सेंट मैरी गर्ल्स स्कूल शारदानगर में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टरों ने मधुमेह से बचाव के टिप्स दिए। गोष्ठी के बाद स्कूली बच्चों ने जन जागरूकता के लिए रैली निकाली।
गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि रहीं सिटी मजिस्ट्रेट शेरी, जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र, डॉ संजीव मिगलानी, डॉ. नैना मिगलानी, सहायक गवर्नर सुनील भगत, प्रधानाचार्य सुषमा बजाज और पूर्व सहायक गवर्नर विवेक मनोचा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता रहे वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी ने विद्यार्थियों को मधुमेह के कारण और निवारण के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मधुमेह भारत में सबसे तेजी से फैलने वाला रोग है। आज सहारनपुर जैसे छोटे शहर में भी मधुमेह के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। फिजीशियन के पास पहुंचने वाला हर चौथा मरीज मधुमेह से ग्रस्त है। उन्होंने कहा कि मधुमेह के मरीज प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा व्यायाम कर मधुमेह को मात दे सकते हैं। उन्होंने मधुमेह के मरीजों को शक्कर, गुड़, ग्लूकोज, शहद, मिठाई, तेलयुक्त आहार, पेस्ट्री, केक, सॉफ्ट ड्रिंक, सूखे मेवे, शराब, बीयर, जैम और जैली, चॉकलेट, आलू, अरबी, आम, केला, चीकू, तरबूज, जंक फूड खाने से परहेज करने की बात कही। विद्यार्थियों को मधुमेह के लक्षण, जटिलताओं, मरीजों के आहार और सावधानियों के बारे में बताया। गोष्ठी के बाद विद्यार्थियों ने जन जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे अतिथियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली को सफल बनाने में मुकेश सेठ, श्रवण मक्कड़, रिषी कपूर, एसके दुआ, राजकुमार विज, विपिन मदान, गुलशन कपूर, दीपक सचदेवा, गुलशन अनेजा, राजेंद्र गुप्ता, नीरज जैन, राजीव मदान, दीपक मल्होत्रा आदि का सहयोग रहा।
----------------------------------
मधुमेह के लक्षण
-बार-बार पेशाब आना और बार-बार प्यास लगना।
-अधिक भूख लगना और वजन का तेजी से कम होना।
-बार-बार इंफेक्शन होना और हाथों व पैरों का सुन होना।
-चश्मे का नंबर बार-बार बदलना और अधिक थकान होना।
-हाथों और पैरों में झनझनाहट होना तथा घाव का देरी से भरना।
--------------------
मधुमेह की जटिलताएं
-गुर्दे खराब होना, जिसमें चेहरे, हाथों और पैरों में सूजन आना।
-आंखों पर असर जैैसे मोतियाबिंद और अंधापन आना।
-नर्व पर असर जिसकी वजह से हाथों और पैरों में जलन रहना।
-बार-बार इंफेक्शन होना न्यूमोनिया और टीबी हो जाना।
-दिमाग की नसों के कमजोर होने से लकवा होना।
-दिल पर असर आने की वजह से दर्द रहित दिल का दौरा पड़ना या दिल का फैल जाना।
---------------------
मधुमेह के नुकसान से बचने को यह करें
-सप्ताह में कम से कम पांच दिन प्रतिदिन आधा घंटा व्यायाम करें।
-तेजी से चलना, बैडमिंटन खेलना, जॉगिंग करना, टेनिस खेलना, साइकिल चलाना या तैरना।
-मोटापा कम करें, प्रति सप्ताह कम से कम आधा किलोग्राम वजन कम करें।