{"_id":"5be9ce56bdec2269ad754701","slug":"201542049366-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारुल उलूम के उस्ताद मौलाना आरिफ जमील के पिता का इंतकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारुल उलूम के उस्ताद मौलाना आरिफ जमील के पिता का इंतकाल
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। दारुल उलूम के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना आरिफ जमील कासमी के पिता व मदरसा जामिया अरबिया अहिया उल उलूम मुबारक की मजलिस-ए-शूरा के सदस्य मौलाना जमील अहमद कासमी का रविवार को इंतकाल हो गया।
70 वर्षीय मौलाना जमील अहमद कासमी कई दिन पूर्व बेटे से मिलने के लिए देवबंद आए थे। रविवार की रात्रि करीब आठ बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें चिकित्सक को दिखाया गया, लेकिन चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौलाना जमील के इंतकाल से इस्लामिक हल्कों में शोक की लहर दौड़ गई। देखते ही देखते उलमा और भारी संख्या में मदरसा छात्रों की भीड़ मौलाना आरिफ के आवास पर जमा हो गई। सोमवार को जौहर की नमाज के बाद दारुल उलूम की आहत-ए-मोलसरी में संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने उनकी नमाज-ए-जनाजा अदा कराई। जिसके बाद उन्हें मजार-ए-कासमी कब्रिस्तान में सुपूर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनके इंतकाल पर मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी, दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी, नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी, मुफ्ती-ए-आजम मुफ्ती हबीबुरर्हमान खैराबादी, मदरसा जामिया तुश शेख हुसैन अहमद अल मदनी के मोहतमिम मौलाना मुजम्मिल अली, मौलाना हसीब सिद्दीकी, मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर, मौलाना मुफ्ती मोहम्मद उल्लाह, मौलाना अब्दुल खालिक संभली, मदरसा जामिया इमाम मोहम्मद अनवर शाह के मोहतमिम मौलाना अहमद खिजर शाह मसूदी कश्मीरी, मुफ्ती अरशद फारुकी, मुफ्ती अहमद गौड़ आदि ने गहरे दुख का इजहार किया है।