{"_id":"5bddf019bdec2269aa2a1cc9","slug":"201541271577-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन तेरस से पहले ही बाजार होने लगा गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन तेरस से पहले ही बाजार होने लगा गुलजार
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धन तेरस से पहले ही बाजार होने लगा गुलजार
सहारनपुर। धनतेरस और दीपावली पर नया वाहन घर में लाने के लिए लोग उत्साहित हैं। एजेंसियों पर वाहनों की एडवांस बुकिंग चल रही है। कंपनियां भी ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर और लकी ड्रा के कूपन दे रही है। आटोमोबाइल से जुड़े व्यापारियों को इन त्योहारों पर कारोबार में और रौनक बढ़ने की उम्मीद है।
त्योहारी सीजन में इस समय महानगर में वाहनों की एजेंसियों पर लोग जहां ऑफर और स्कीमों की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं, वहीं स्कूटर, बाइक और कारों की एडवांस बुकिंग भी करा रहे हैं। लकी ड्रा में ग्राहकों को कार, स्कूटर, बाइक और एलईडी टीवी का उपहार दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को पांच साल तक फ्री सर्विस की ऑफर दी जा रही है। फाइनेंस कराने पर छूट देने के साथ 3500 रुपये डाउन पेमेंट पर वाहन दिए जा रहे हैं। आनलाइन शापिंग पर भी ग्राहकों को कई तरह के ऑफर देकर लुभाया जा रहा है। धन तेरस से पहले ही शहर की एजेंसियों पर अब तक 500 से अधिक वाहनों की बुकिंग हो चुकी है।
---------------------------------------
ज्यादातर लोग कर रहे धनतेरस का इंतजार
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित एक एजेंसी पर कार की बुकिंग कराने आए मिशन कंपाउंड निवासी राहुल मित्तल ने बताया कि वह काफी समय से नई कार खरीदने की सोच रहे थे। लेकिन उन्होंने धनतेरस का इंतजार है। लिंक रोड स्थित एक एजेंसी पर बाइक की बुकिंग कराने आए शारदानगर निवासी जितेंद्र कश्यप का कहना है कि वह धनतेरस पर वाहन खरीदेंगे। धनतेरस पर नई चीज खरीदना शुभ माना जाता है। पेपर मिल रोड स्थित एजेंसी पर पटेलनगर निवासी राजेश ठकराल ने बाइक की बुकिंग कराई है। उनका कहना है कि बाइक खरीदने के लिए धनतेरस का इंतजार था।
विज्ञापन
----------------------------------------
त्योहारी सीजन में 100 से अधिक दुपहिया वाहनों की बुकिंग हुई है। लोग स्कीमों और ऑफर की जानकारी लेने के लिए आ रहे हैं। उम्मीद है कि रविवार को वाहनों की बुकिंग बढ़ेगी। -हरवीर सिंह, वाहन एजेंसी स्वामी लिंक रोड
-------------------------------------
हमारी एजेंसी पर अभी तक 250 दुपहिया और 50 चौपहिया वाहनों की बुकिंग हुई है। लोग ऑफर के हिसाब से भी वाहनों की बुकिंग करा रहे हैं। ड्रा कूपन को लेकर लोगों में उत्साह है। कंपनियों द्वारा धनतेरस और दीपावली पर भारी छूूट भी दी जा रही है। -निपुण जैन, वाहन एजेंसी स्वामी दिल्ली रोड
---------------------------
हमारे यहां 100 दुपहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। शनिवार को काफी संख्या में लोग स्कीमों और वाहनों के लिए जानकारी लेने पहुंचे। रविवार को वाहनों की बुकिंग दोगुना होने की उम्मीद है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार बाजार में मंदा नजर आ रहा है। -अजय वर्मा, एजेंसी स्वामी, दिल्ली रोड
---------------------------
इस एजेंसी पर 70 दुपहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। शनिवार को वाहनों के संबंध में जानकारी लेने के लिए काफी ग्राहक आए हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार अच्छा कारोबार होने की संभावना है। -देवेंद्र बजाज, एजेंसी स्वामी पेपर मिल रोड