{"_id":"5b9ab429867a557f195f3c81","slug":"201536865321-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंटर गिरने से मलबे में दबकर तीन मजदूर गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंटर गिरने से मलबे में दबकर तीन मजदूर गंभीर
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। लिंटर को ऊपर उठा रहे तीन मजदूर अचानक लिंटर नीचे गिरने से मलबे में दब गए। शोर सुनकर आस पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद तीनों को गंभीर हालत में बाहर निकालकर हरौड़ा चिकित्सालय में भर्ती कराया।
गांव हरौड़ा निवासी महिपाल सैनी अपनी दुकानों का लिंटर ऊपर उठवा रहे थे। बृहस्पतिवार की दोपहर मिस्त्री और मजदूर लिंटर को ऊपर उठा रहे थे। इसी दौरान अचानक लिंटर के नीचे लगी लकड़ी टूट गई और नीचे काम कर रहे तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गये। शोर सुनकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। आनन फानन में उन्होंने मलबे को हटा कर नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। मलबे से निकले गंभीर रूप से घायल मजदूर आशु पुत्र जुल्फान, मोनू पुत्र कामिल और इंतजार पुत्र हय्यात निवासी इंद्रा कालोनी बेहट को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरौड़ा में भरती कराया गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी क्रेन लेकर मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक मजदूर निकाल लिए गए थे। बाद में पुलिस मामले की जांच कर लौट गई।