{"_id":"5b8d827142c79210c643bc8f","slug":"201536000625-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन शौचालय ढहने की जांच करेगी टीएसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन शौचालय ढहने की जांच करेगी टीएसी
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। लिंटर डालने के दो घंटे बाद ही भरभराकर गिरे नगरपालिका के निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय की जांच मंडलस्तरीय तकनीकी सेल (टीएसी) करेगी। इसके लिए नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ने सोमवार को मंडलायुक्त को पत्र लिखा है।
बता दें कि स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत नगरपालिका द्वारा शास्त्री चौक नाले पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था। रविवार को मजदूर शौचालय पर लिंटर डाल चुके थे। लेकिन बारिश के चलते नाले की पटरी जमीन में धंस गई जिससे उस पर खड़ा निर्माणाीधन शौचालय दो घंटे बाद ही जमींदोज हो गया। इसमें ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है, क्योंकि लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने घटिया स्तर का मैटीरियल इस्तेमाल किया जिससे लिंटर पड़ने के दो घंटे बाद ही वह भरभराकर ढह गया। सोमवार को नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने मंडलायुक्त को लिखे पत्र में शौचालय ढहने के कारणों की मंडल स्तरीय तकनीकी सेल (टीएसी) से जांच कराने को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।