फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पांवधोई नदी के पानी को छह महीने में पीने लायक बनाएं: कमिश्नर

पांवधोई नदी के पानी को छह महीने में पीने लायक बनाएं: कमिश्नर

Fri, 10 Aug 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
पांवधोई नदी के पानी को छह महीने में पीने लायक बनाएं: कमिश्नर
सहारनपुर। कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने पांवधोई नदी के पानी को छह महीने में पीने और नहाने लायक बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वह बृहस्पतिवार को नगरायुक्त कार्यालय में स्मार्ट सिटी की बैठक ले रहे थे। उन्होंने शहरी क्षेत्र की सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराकर स्मार्ट सिटी योजना के लिए उपयोग में लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े दस बजे कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, डीएम आलोक कुमार पांडेय, एडीएम-प्रशासन एसके दुबे, विकास प्राधिकरण के वीसी सुखलाल भारती और एसडीएम सदर समेत अनेक अधिकारी नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के कार्यालय पहुंचे। नगरायुक्त कार्यालय में हुई स्मार्ट सिटी की बैठक में स्मार्ट सिटी योजना के तहत चयनित प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट एजेंसी के प्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया। कमिश्नर ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत होने वाले कार्यों के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एडीएम-प्रशासन, प्राधिकरण के वीसी, एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर को शहरी क्षेत्र में सरकारी जमीनों को चिह्नित कर कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए, जिससे इन जमीनों का इस्तेमाल स्मार्ट सिटी योजना के तहत किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत सर्वे का कार्य हो चुका है। कार्यदाई संस्था को डीपीआर बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। नदी के पानी को अविरल बनाने के लिए पहले चरण में उद्गम स्थल से बाबा लाल दास बाड़ा तक कार्य किया जाएगा। नदी में गिरने वाले नालों को रोकने के लिए टेपिंग कराने में तेजी लाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में , महापौर संजीव वालिया, एडीएम-वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसडीएम सदर संगीता, तहसीलदार प्रीति सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed