{"_id":"5b50dc034f1c1b3a748b5b91","slug":"201532025859-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडीएफ गांव कुलसत व गोपाली में ग्राम गौरव यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडीएफ गांव कुलसत व गोपाली में ग्राम गौरव यात्रा निकाली
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
ओडीएफ गांव कुलसत व गोपाली में ग्राम गौरव यात्रा निकाली
देवबंद (सहारनपुर)। ओडीएफ घोषित कुलसत व गोपाली गांव में बृहस्पतिवार को ग्राम गौरव यात्रा व स्वच्छता महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों की जानकारी देते हुए स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
कुलसत गांव में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) जिला स्वच्छता समिति द्वारा कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) हरिहर प्रसाद शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों का दायित्व है कि आपसी सूझबूझ व सहयोग से अपनी ग्राम पंचायत को पूर्ण रूप से स्वच्छ रखकर बीमारियों को दूर भगाने का काम करें। शौचालयों का शत प्रतिशत उपयोग कर पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जाए। उन्होंने ग्रामीणों को साफ-सफाई से होने वाले लाभ तथा संक्रामक बीमारियों से बचाव के आवश्यक सुझाव दिए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान नवदेश त्यागी व ग्राम सचिव आकाश सिंह ने भी विचार रखे। ग्राम गौरव यात्रा में सुधीर त्यागी, किट्टू त्यागी, अजय त्यागी, ललित, राहुल, विपिन, अनिल, विक्की, रमेश, राकेश, रामधन, विनीत, विभोर, सोनू आदि रहे। उधर, गोपाली गांव में एडीओ अजय कुमार ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वह शौचालयों की स्वच्छता के साथ-साथ गांव की गलियों को भी साफ सुथरा रखे, ताकि संक्रामक बीमारियों से बचाव हो सके। ग्राम प्रधान फातिमा ने बताया कि ढोल नगाड़ों के साथ गांव में ग्राम गौरव यात्रा निकाली गई। इस मौके पर गौरव राठी, मो. आकिल, राजेश कुमार, कंवरपाल, मो. आफाक, दानिश हसन, प्रदीप कुमार, हसन अली, शहजादी, शाहजहां आदि मौजूद रहे।