{"_id":"5b48f1d74f1c1b4e748b47a8","slug":"201531507159-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी ने ऋण वसूली अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी ने ऋण वसूली अभियान चलाया
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। पंजाब नेशनल बैंक ने लोगों को दिया गया कर्जा वसूलने के लिए नायाब तरीका निकाला है। जिन लोगों द्वारा बैंक में अपनी संपत्ति को बंधक रखकर कर्जा लिया गया उनके खिलाफ बैंक ने वसूली अभियान शुरू कर दिया है।
अभियान की कड़ी में शुक्रवार को पंजाब अधिकारी कर्मचारियों के साथ हाथों में कर्जों संबंधी विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर बड़े कर्जदारों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचे। एक स्लोगन में लिखा तुमने हमने कर्ज लिया तुम उसे वापस करो, ताकि जिन्होंने हमें दिया हम उन्हें वापस कर सके। पीएनबी का कर्ज चुकाएं रात की नींद चैन से पाए और पीएनबी का कर्ज चुकाएं समाज में इज्जत पाएं। जैसे नारों से बकाएदारों को नसीहत दी गई। पीएनबी के मुख्य प्रबंधक एस.के. मित्तल ने बताया कि नगर के ताज होटल, एम.डी. पैलेस, एमडी होटल और मुनव्वर पोल्ट्री फार्म आदि प्रतिष्ठानों पर गांधीगीरी तरीके से वसूली अभियान चलाया गया है। उक्त प्रतिष्ठानों के स्वामियों ने बैंक से करोड़ों रुपये का कर्जा ले रखा है। उन्होंने कहा कि ऋण वसूली के लिए बैंक की कार्रवाई चल रही है। इन प्रतिष्ठानों की संपत्ति बैंक में बंधक होने के कारण उक्त संपत्तियों में लेन-देन अवैध होगा। वसूली अभियान में महेश कुमार, लखविंदर, सुशील कुमार आदि रहे।