{"_id":"5b1983264f1c1bae6e8b6cc6","slug":"201528398630-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष ने पूर्व विधायक पर लगाया विकास कार्यों में अडंगा लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाध्यक्ष ने पूर्व विधायक पर लगाया विकास कार्यों में अडंगा लगाने का आरोप
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी ने पूर्व विधायक माविया अली पर नगर के विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने तथा घटिया स्तर की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक समेत कुछ लोग सड़क निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं जिस कारण सड़क निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है।
पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोहल्ला दीवान व दारुल उलूम चौक पर जलभराव की समस्या को देखते हुए नगरपालिका द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। वहां दुकानदारों व भू-स्वामियों ने लंबे समय से पटड़े डाल रखे हैं जिस कारण नालियों से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। अंसारी ने कहा कि लोगों ने उन्हें आश्वासन दिलाया था कि जब सड़क बननी शुरू होगी तो वह स्वयं पटड़े तोड़ लेंगे। अधिकांश दुकानदारों ने तो अपने डाट व पटड़े स्वयं तोड़ भी लिए, लेकिन कुछ अभी बाकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक माविया अली व कुछ राजनीतिक लोग नगरपालिका को बदनाम करने के लिए कार्य को पूरा नहीं होने दे रहे हैं। अंसारी ने कहा कि जिस कार्य को वह करने जा रहे हैं उसे माविया अली ने पांच वर्ष चेयरमैन रहते नहीं कराया। यह उनकी शहर के विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने की साजिश है। अंसारी ने कहा कि जब दुकानों के पटड़े तुड़वाने के लिए नगरपालिका से कर्मचारी भेजे गए तो आरोप है कि निर्माण लिपिक नौशाद अली के साथ अभद्रता व मारपीट की गई। जिन लोगों ने अभी तक पटड़े नहीं तोड़े हैं उन्हें नोटिस भेजे गए हैं। अंसारी ने कहा कि लोगों के सहयोग से सड़क निर्माण पूरा कराया जाएगा। साथ ही रशीदिया मस्जिद से डा. मनोरमा के क्लीनिक तक नाले को साफ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के वह नगर में विकास कार्य करवा रहे हैं।
विकास कार्यों में भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहे पालिकाध्यक्ष : माविया
देवबंद। पूर्व विधायक माविया अली ने पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। आरोप लगाया कि अंसारी विकास कार्यों में भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहे हैं। उनके क्षेत्र के लोगों को परेशान करने के मकसद से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क को ऊंचा उठाने की मंशा है। जिससे कि लोग जलभराव की समस्या से जूझते रहें।