{"_id":"5b0c52564f1c1bb16e8b5049","slug":"201527534166-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी। बहन से मिल सोमवार सुबह गांव लौट रहे बाइक सवार युवक को हरियाणा रोडवेज ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।
मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र के गांव कादीपुर बेहडा निवासी मुकेश कुमार का पुत्र राजू (28 वर्षीय) और उसका साथी मनीष रविवार रात अपनी बहन के यहां बाबरी क्षेत्र के ग्राम करौदा हाथी में आया था। सोमवार सुबह करीब पांच बजे वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। मुजफ्फरनगर मार्ग पर बुटराडा बस स्टैंड पर हरियाणा रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चला रहे राजू की मौके पर मौत हो गई। जबकि मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर बाबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक चालक बस को छोड़ फरार हो गया था। पुलिस ने घायल मनीष को शामली सीएचसी भेजा। वहीं, सूचना के बाद राजू के बहनोई राजेश पुत्र ज्ञान सिंह और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। राजू के बहनोई राजेश की तरफ से बाबरी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी ने बताया कि बस कब्जे में ले ली गई है। चालक की तलाश जारी है।