{"_id":"5af09d3b4f1c1b9e098b8a2f","slug":"201525718331-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर नपेंगे एडीएओ पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर नपेंगे एडीएओ पंचायत
Updated Tue, 08 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने पर मुख्य विकास अधिकारी ने चार एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। सीडीओ ने लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई।
विकास भवन स्थित सभागार में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन और जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने ग्राम पंचायतों के सचिवों और एडीओ की बैठक ली। खुले में शौच से मुक्त कराए गए 100 और गांवों की घोषणा की। मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि जिले में अब तक 630 गांव ओडीएफ बन चुके हैं। शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने पर एडीओ सरसावा, मुजफ्फराबाद, साढ़ौली कदीम और नागल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने कहा कि लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लक्ष्य के अनुरूप शौचालय निर्माण पूराकर जनपद को ओडीएफ घोषित करें।