{"_id":"5ad644014f1c1b56098b50eb","slug":"201523991553-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख समाज ने की फिल्म निर्माता के विरुद्ध नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख समाज ने की फिल्म निर्माता के विरुद्ध नारेबाजी
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेहटा (सहारनपुर)। गुरु नानक देव पर बनाई गई फिल्म का सिख समाज के लोगों ने जोरदार विरोध करते हुए फिल्म के निर्माता निदेशक के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि फिल्म को बंद न किया गया तो सिख समाज के लोग उग्र आंदोलन करेंगे। समाज के लोगों ने इस विषय में एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
नकुड़ तहसील के अंतर्गत पड़ने वाले 19 गुरुद्वारों से जुड़े लोग मंगलवार को गुरुद्वारा सिंह सभा जैनपुर में इकट्ठा हुए। जहां उन्होंने फिल्म के विरुद्ध में प्रदर्शन किया। गुरुद्वारे के ग्रंथी ज्ञानी पूरन सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव पर बनाई गई फिल्म पूरी तरह से गलत है फिल्म मे जो किरदार निभाये गए है। वे सभी सिख सिद्धांत के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि खालसा पंथ में मूर्ति पूजा नहीं गुरुवाणी शब्द की पूजा होती है। बताया कि फिल्म में गुरुवाणी के साथ छेड़छाड़ की गई है। इस दौरान समाज के लोगों ने एलान किया कि इस फिल्म को ना तो सिख समाज के लोग देखेंगे तथा न ही इसको चलने देंगे। समाज के लोगों ने इस विषय में एक ज्ञापन एसडीएम नकुड़ को देते हुए चेतावनी दी कि यदि फिल्म को बंद न किया गया तो समाज के लोग उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान नकुड़, काजीबांस, साल्हापुर, लखनौती, सहजवा, अंबेहटा, मानकपुर, महंगी, फूलगढ़, वजीरपुर, शास्त्रा आदि गुरुद्वारों से आये पूरण सिंह, सुरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, बूटा सिंह, गुरमेल सिंह, परमजीत सिंह, श्रवण सिंह, रणजीत सिंह, प्रेम सिंह, सूरत सिंह, प्रीतम सिंह, कुलदीप सिंह आदि रहे।