{"_id":"5acd09744f1c1b523e8b4730","slug":"201523386740-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी राजकुमार की जॉर्ज बुश से दोस्ताना मुलाकात को लेकर उलमा खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी राजकुमार की जॉर्ज बुश से दोस्ताना मुलाकात को लेकर उलमा खफा
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
सऊदी राजकुमार की जॉर्ज बुश से दोस्ताना मुलाकात को लेकर उलमा खफा
देवबंद (सहारनपुर)। सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान द्वारा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश से दोस्ताना मुलाकात करने पर देवबंदी उलमा ने नाराजगी का इजहार किया है। उलमा का कहना है कि मुसलमानों के सबसे बड़े कातिल बुश से इस तरह की मुलाकात करने से तमाम मुसलमानों की भावनाएं आहत हुई हैं।
ऑल इंडिया उलमा कौंसिल के महासचिव मौलाना तसव्वुर हुसैन का कहना है कि सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान ने जॉर्ज बुुश और उनके पिता से दोस्ताना मुलाकात कर दुनिया के तमाम मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। साथ ही यह अरब लीग और पॉलिसी के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जॉर्ज बुश व उनके पिता ने इराक में सबसे पहले मुसलमानों के खिलाफ जंग छेड़ी थी। जिसमें लाखों मुसलमानों का कत्ल किया गया। ऐसेे में सऊदी राजकुमार की दोस्ताना मुलाकात मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कदम है। साथ ही कहा कि इस तरह की मुलाकात करने से फिलीस्तीन का पक्ष कमजोर पड़ेगा और इसका सीधा असर वहां की अवाम पर पड़ेगा। जो पहले से ही अमेरिका और इजरायल के जुल्मों का शिकार हो रहे हैं।