फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   देवबंद में दलित समाज के लोगों ने निकाला शांतिमार्च

देवबंद में दलित समाज के लोगों ने निकाला शांतिमार्च

Tue, 03 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
देवबंद में दलित समाज के लोगों ने निकाला शांतिमार्च
दलित समाज के लोगों ने निकाला शांति मार्च
विज्ञापन

देवबंद। सुप्रीम कोर्ट के एससीएसटी एक्ट में बदलाव के आदेश के विरोध में भारत बंद के दौरान दलित समाज के लोगों पर पुलिस की बर्बरता पूर्वक कार्रवाई और गोलीबारी में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दलित वाल्मीकि एकता मंच ने शांति मार्च निकालते हुए राष्ट्रपति को पांच सूत्रीय मांग पत्र भेजा है।

सोमवार को दलित वाल्मीकि एकता मंच से जुड़े लोगों ने हाथों में मोमबत्ती लेकर शांति मार्च निकाला। विभिन्न रास्तों को होते हुए लोग उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान सीओ सिद्धार्थ सिंह व कोतवाल पंकज कुमार त्यागी मय फोर्स उनके साथ रहे। लोगों ने राष्ट्रपति के नाम पांच सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम रामविलास यादव को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि पूरे देश में उच्चतम न्यायालय के आदेश के विरोध में हो रहे निहत्थे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे दलित समाज के लोगों पर बर्बरता पूर्ण गोलीबारी व लाठीचार्ज करने के फलस्वरूप दलित समाज के कई लोग मारे गए। इससे पूरा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज के लोग आहत हैं। उन्होंने पुलिस की फायरिंग में मारे गए लोगों और घायलों के परिवारों को उचित मुआवजा दिए जाने, आश्रित परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी दिए जाने, गोली चलाने का आदेश देने वाले अधिकारियों पर एससीएसटी एक्ट के तहत कार्रवाई किए जाने और गिरफ्तार किए गए निर्दोष लोगों को तुरंत रिहा किए जाने की मांग की। इस दौरान दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed