फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तालाबों को बचाने में नगर निगम नाकाम

तालाबों को बचाने में नगर निगम नाकाम

Thu, 08 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
तालाबों को बचाने में नगर निगम नाकाम
सहारनपुर। तालाबों और पोखरों पर कब्जे कर उन्हें खत्म किए जाने की वजह से भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है, जो जन स्वास्थ्य के साथ प्रकृति के लिए खतरनाक हो गया है। शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए तालाबों को बचाने के आदेश दे रखे हैं। इसके बावजूद नगर निगम इस काम में फेल रहा है। जानकर हैरत होगी कि कुल 127 तालाबों में से 71 पर कब्जा हो चुका है। कब्जा हो चुके अनेक तालाबों का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

अक्तूबर 2010 में शहर से सटे 32 गांवों को शहर में मिलाकर नगर निगम बनाया गया था। गांवों के शहर में मिलते ही नगर निगम के हक में आने वाले तालाबों की संख्या 127 हो गई थी। लेकिन, नगर निगम इन तालाबों के अस्तित्व के साथ ही उनकी जमीनों को भी नहीं बचा पा रहा है। कुल 127 तालाबों में से 71 तालाब विवादित बना दिए गए। इनमें से करीब डेढ़ दर्जन तालाबों का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। यानी कोर्ट के निर्णय से तय होगा कि उक्त तालाब नगर निगम को मिलेंगे या नहीं। शेष तालाबों में से भी कई पर लोग धीरे-धीरे ईंधन और कूड़ा डालकर कब्जा करते जा रहे हैं। 127 तालाबों में से मात्र 24 तालाबों में ही पानी है, बाकी सब सूख गए।
विज्ञापन

प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद शासन ने अधिकारियों को सरकारी जमीनों को कब्जों से मुक्त कराने के आदेश दिए थे। बावजूद इसके नगर निगम ने तालाबों से कब्जे हटवाने को कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के तालाबों की स्थिति
नगर निगम के पास कुल 127 तालाब हैं, जिनमें से 17 तालाबों का मामला कोर्ट में विचाराधीन है, जबकि 55 तालाब सूखे पड़े हैं। 23 अन्य तालाबों पर भी कब्जा है, मगर उनका मामला कोर्ट में नहीं है। एक तालाब पर खेती होना पाया गया है, जबकि एक-एक तालाब पर बारात घर, स्कूल, सरकारी भवन और श्मशान घाट बना दिया गया है। 18 तालाबों को समतल बना दिया गया है। यानी तालाबों का अस्तित्व ही खत्म कर दिया गया है। शेष तालाबों की हालत भी ठीक नहीं है।
मत्स्य पालन की जगह उगाए जा रहे सिंघाड़े
तालाबों के इस्तेमाल में भी गड़बड़ी होने की शिकायत मिल रही है। लोगों का आरोप है कि जो तालाब मत्स्य पालन के लिए हैं उनमें सिंघाड़े उगाए जा रहे हैं। कोलागढ़ स्थित तालाब भी इनमें से एक है। इसकी शिकायत नगरायुक्त के साथ ही शासन में भी की गई है। शासन की ओर से भी इस संबंध में नगर निगम से जवाब मांगा गया है।

तालाबों का अस्तित्व लौटाने की कोशिश
नगर निगम के संपत्ति अधिकारी केशव प्रसाद का कहना है कि तालाबों पर कब्जा उनके नगर निगम में आने से पहले का है। फिर भी नगर निगम कोर्ट में पैरवी कर रहा है। कुछ ऐसे तालाब थे, जिनको पाट दिया गया था। उनकी भी पुन: खुदाई कराई गई है। जिन तालाबों का मामला कोर्ट में नहीं है उनको कब्जामुक्त कराने के लिए रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed