{"_id":"5a638d174f1c1b83268b57e2","slug":"201516473623-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुष्ठ जागरूकता दिवस के रूप में मनेगी बापू की पुण्यतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुष्ठ जागरूकता दिवस के रूप में मनेगी बापू की पुण्यतिथि
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 30 जनवरी और 13 फरवरी को आशाओं के माध्यम से कुष्ठ रोग की जानकारी घर-घर जाकर दी जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि 30 जनवरी को कुष्ठ जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान के तहत आशा/एएनएम/आंगनबाड़ी अपने-अपने क्षेत्र के सभी घरों में कुष्ठ रोग के लक्षण की जानकारी देगी और संदिग्ध कुष्ठ रोगियों की खोज करेगी। जिसे प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा पुष्टि कराकर उपचार दिलवाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, सीएमओ बीएस सोढ़ी, डॉ. सत्ते सिंह आदि रहे।
डीएम ने दिया बच्चों के टीकाकरण पर जोर
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कहा कि जो बच्चे टीकाकरण से छूट गए हैं उसे कवर किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में टीकाकरण का प्रतिशत 71.15 है, इसे अगली बैठक में 90 प्रतिशत होना चाहिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि मिशन इंद्रधनुष की सफलता के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग, जिला पंचायत विभाग सहित बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सहयोग लेकर लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण कार्य पूर्ण कराएं। सीडीओ संजीव रंजन, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी बीएस सोढ़ी, डॉ. सत्ते सिंह आदि रहे।