फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   निर्धारित समय में पूरा करें स्वच्छ भारत मिशन का लक्ष्य

निर्धारित समय में पूरा करें स्वच्छ भारत मिशन का लक्ष्य

Mon, 15 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
निर्धारित समय में पूरा करें स्वच्छ भारत मिशन का लक्ष्य
सहारनपुर। प्रदेश सरकार में पंचायत राज मंत्री व भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्य को निर्धारित समय में पूरा किया जाए। जिन गांवों में शौचालय बनाए गए हैं, उनके फोटो 20 जनवरी तक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएं। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भाजपाइयों के साथ भी मीटिंग की।
विज्ञापन

रविवार को सहारनपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए पंचायत राज मंत्री ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को निर्धारित समय में पूरा किया जाए। सहारनपुर में अक्टूबर 2018 तक पूरे जिले को खुले में शौच से मुक्त बनाना है। अधिकारी समय रहते कार्य पूरा कराएं। इसके अलावा उन्होंने मुजफ्फरनगर और शामली में स्वच्छ भारत मिशन के तहत हो रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने पंचायत राज विभाग के अधिकारियों को सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सहारनपुर जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार सहित तीनों जिलों के डीपीआरओ मौजूद रहे। इसके पश्चात क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भाजपा जिला व महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सहकारी समितियों और 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, मेयर संजीव वालिया, विधायक देेवेंद्र निम, पूर्व विधायक राजीव गुंबर सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed