{"_id":"5a550e564f1c1b0b788b77a9","slug":"201515523670-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी का सितम जारी, धूप से भी नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी का सितम जारी, धूप से भी नहीं मिली राहत
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिले में सर्दी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को बेशक तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस बढ़ा, मगर सर्दी का असर कम नहीं दिखा। दोपहर में निकली धुंधली सी धूप भी लोगों को ठंड से राहत नहीं दिला सकी। आलम यह रहा कि लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों में लिपटे रहने के साथ ही अलाव का सहारा लेने नजर आए।
एक दिन पहले सोमवार को भारी मात्रा में पाला पड़ने की वजह से न्यूनतम तापमान एक डिग्री से नीचे 0.9 तक चला गया था। इसकी वजह से लोगों के हाड़ तक कांप उठे थे। दिनभर धूप रहने के बाद रात में भारी कोहरा आ गया था, जो मंगलवार की सुबह साफ नजर आया। भारी कोहरे की वजह से दृश्यता 30 से 50 मीटर तक रही। इसकी वजह से हाईवे पर वाहनों को हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। स्पीड भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रही। ठंड की वजह से लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। यही वजह है कि बाजारों में केवल 12 बजे से शाम चार बजे तक भीड़ दिखी। मंगलवार को कोहरे के साथ शीतलहर का भी प्रकोप रहा। जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान तीन और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव पर हाथ सेकते नजर आए। दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकली, मगर शीत लहर की वजह से धूप का असर नहीं के बराबर रहा।