{"_id":"5a4e74ed4f1c1b4a198b4d41","slug":"201515091181-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, अधिकतर ट्रेनें लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, अधिकतर ट्रेनें लेट
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोहरे और कड़ाके की सर्दी में ट्रेनों की लेट लतीफी बढ़ गई है। हालत यह हो गई है कि ट्रेनें कई-कई घंटे देरी से चल रही हैं। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस आधी रात की बजाय दूसरे दिन दोपहर बाद सहारनपुर पहुंची, जबकि कानपुर से जम्मूतवी जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी सहारनपुर में सुबह 3.50 बजे की बजाय दोपहर लगभग 12 बजे पहुंची। अमृतसर से इंदौर जाने वाली ट्रेन भी 8 घंटे देरी से चली। अन्य ट्रेनों की समय सारिणी भी पूरी तरह से गड़बड़ाई रही। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आरक्षण लेने वाले कई यात्रियों ने ट्रेनों की लेट लतीफी देख आरक्षण ही निरस्त करा लिया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कोहरे में यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों की गति कम की गई है। रेलवे की प्राथमिकता यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाना है।
सहारनपुर देरी से पहुंची कुछ प्रमुख ट्रेनें
-। 12358- अमृतसर से कोलकाता जाने वाली सुपर एक्सप्रेस सहारनपुर सुबह 11.30 बजे पहुंचती है, लेकिन ट्रेन 4 घंटे देरी से सहारनपुर पहुंची।
-। 19326 - अमृतसर से इंदौर जाने वाली इंदौर एक्सप्रेस सहारनपुर में सुबह 5.35 बजे पहुंचती है, लेकिन यह ट्रेन 8 घंटे देरी से सहारनपुर पहुंची।
-। 14712 - श्रीगंगानगर से हरिद्वार जाने वाली श्रीगंगानगर एक्सप्रेस सहारनपुर में दोपहर 12.02 बजे पहुंचती है, लेकिन बृहस्पतिवार को यह ट्रेन 4 घंटे देरी से सहारनपुर पहुंची।
-। 19019 - बांद्रा से देहरादून जाने वाली इस ट्रेन का सहारनपुर पहुंचने का समय दोपहर 12.20 बजे का है, लेकिन यह ट्रेन 3 घंटे देरी से शाम को पहुंची।
-। 13152 - जम्मू तवी से कोलकाता जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस का समय सहारनपुर में सुबह 6.00 बजे का है, लेकिन यह ट्रेन 4 घंटे देरी से सहारनपुर पहुंची।
-। 14646 - जम्मू से दिल्ली जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस का सहारनपुर में समय 6.30 बजे का है। जबकि यह ट्रेन 5 घंटे देरी से सहारनपुर पहुंची।
-। 12469 - कानपुर से जम्मूतवी जाने वाली सुपरफास्ट का सहारनपुर पहुंचने का समय सुबह 3.50 बजे का है, जबकि यह ट्रेन 8 घंटे से भी अधिक देरी से सहारनपुर पहुंची।
विज्ञापन
-। 15652 - जम्मू से दिल्ली जाने वाली लोहित एक्सप्रेस का सहारनपुर पहुंचने का समय 6.50 बजे का है। लेकिन यह ट्रेन 7 घंटे देरी से सहारनपुर पहुंची।
-। 18238 - अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का सहारनपुर पहुंचने का समय रात 12.05 बजे का है। लेकिन बुधवार की रात की बजाय यह ट्रेन सहारनपुर में 13 घंटे देरी से पहुंची।
-। 14682 - जालंधर से दिल्ली जाने वाली सुपर एक्सप्रेस सहारनपुर सुबह 9.15 बजे पहुंचती है। लेकिन यह ट्रेन सहारनपुर में 7.30 घंटे देरी से पहुंची।
-। 12237 - वाराणसी से जम्मू जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस का सहारनपुर पहुंचने का समय रात में 2.20 बजे का है। लेकिन यह ट्रेन लगभग 4 घंटे देरी से सहारनपुर पहुंची।