{"_id":"5a3feed54f1c1baa268b5aed","slug":"201514139349-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-वे बिल के नाम पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-वे बिल के नाम पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-वे बिल के नाम पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग, अनिल जसवंत, विनीत कर्णवाल और जुनैद खान ने कहा कि ई-वे बिल के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर राष्ट्र एक कर एक का प्रावधान कर रही है, दूसरी तरफ विभिन्न राज्यों में अलग-अलग समय पर ई वे बिल को लागू कर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। व्यापारी इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
घंटाघर स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि अभी तक व्यापारी जीएसटी को भी पूरी तरह से समझ नहीं पाए हैं। ऐसे में ई वे बिल को लागू करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि ई वे बिल के नाम पर कपड़ा व्यापारियों की कपड़ा लदी गाड़ियों को वाणिज्यकर कार्यालय में ले जाकर कई कई दिन रोका जा रहा है। इससे व्यापारियों में भारी रोष है। महानगर संयोजक दीपक जैन, सरदार जोगेंद्र सिंह ठकराल, अशोक गुंबर और अशोक कालिया ने कहा कि जब तक जीएसटी पूरी तरह से लागू नहीं हो जाता, तब तक ई वे बिल को लागू नहीं करना चाहिए। पहले से नोटबंदी और जीएसटी की मार झेल रहे व्यापारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक में सरदार जोगेंद्र सिंह ठकराल को ट्रांसपोर्ट नगर का प्रधान, सुशील गुप्ता को अंसारी रोड किराना व्यापारी एसोसिएशन का प्रधान और एहसान मलिक को शहीद गंज व्यापारी एसोसिएशन का प्रधान बनाया गया है। आदिल खान, अमित माहेश्वरी, राजीव फुटेला, सरदार हरजिंदर सिंह नरूला, हारून अली, पवन त्यागी, मनमोहन नारंग, ओमप्रकाश कंसल, रविकांत लूथरा, भारत कर्णवाल, विजय खुराना, रमेश पोपली, मुकेश सेठी आदि रहे।