फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वालीबाल, निशानेबाजी में किया उम्दा प्रदर्शन

वालीबाल, निशानेबाजी में किया उम्दा प्रदर्शन

Fri, 15 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
वालीबाल, निशानेबाजी में किया उम्दा प्रदर्शन
वालीबाल, निशानेबाजी में किया उम्दा प्रदर्शन
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कालेज में बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्र्स मीट-2017 का आयोजन किया गया। इसमें बैडमिंटन, दौड़ और खो-खो सहित अन्य खेलों में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ मशाल प्रज्जवलित कर किया गया। पहले दिन छात्रों ने वालीबाल और निशानेबाजी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल प्रशिक्षक सुमित चौधरी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। इसलिए स्वस्थ शरीर के लिए खेलना जरूरी है। उन्होंने छात्रों को खेलों में भविष्य बनाने को प्रेरित किया। इस मौके पर डा. प्रवीण यादव, अश्वनी कुमार, अमितेश आनंद, अतुल वर्मा, मंजू, कपिल, राहुल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सिद्धार्थ डिग्री कॉलेज आखलोर खेड़ी में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में दूसरे दिन लंबी कूद, ऊंची कूद और रस्सा कसी का आयोजन किया गया। बालकों की लंबी कूद में बीए प्रथम वर्ष का छात्र सचिन प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष का अंकुर द्वितीय और बीएससी द्वितीय वर्ष का मुकुल त्यागी तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की लंबी कूद में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अनु प्रथम, इसी कक्षा की छात्रा पारुल द्वितीय एवं बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा वैशाली मलिक तृतीय रही। ऊंची कूद बालक वर्ग में बीए प्रथम वर्ष का सचिन प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष का अंकुर द्वितीय और बीएससी द्वितीय वर्ष का मुकुल त्यागी तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में बीए प्रथम वर्ष की पारुल प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष की वैशाली मलिक द्वितीय और प्रथम वर्ष की सुधा तृतीय स्थान पर रही। रस्सा कसी में बीए की छात्रा पिंकी प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की ललिता द्वितीय व बीए प्रथम वर्ष की पूजा तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्य डा. केपी सिंह ने छात्रों को खेलों के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डा. प्रदीप कुमार, बलजोर सिंह, डिंपल, सोनिका, सविता, राजेश, सोनिया, वैशाली, पूजा, शिवकुमार, गौरव, दीपक, विशेष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed