{"_id":"59c01b214f1c1b1e688b5480","slug":"201505762081-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में डूबे मजदूर का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में डूबे मजदूर का नहीं लगा सुराग
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना में डूबे मजदूर का नहीं लगा सुराग
चिलकाना (सहारनपुर)। यमुना में 72 घ्ंाटे पहले डूबे मजदूर का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। ग्रामीण पुलिस की मदद से यमुना नदी में मजदूर का शव तलाश रहे है।
गांव चौरी मंडी निवासी शमशाद शनिवार दोपहर बाद यमुना नदी पार हरियाणा के गावं लापरा में एक किसान से अपनी मजदूरी के रुपये लेने गया था। यमुना नदी की हरियाणा सीमा में लापरा घाट पर शमशाद डूब गया था। शमशाद के परिजनों ने चिलकाना पुलिस की मदद से रविवार को पूरा दिन शमशाद की तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
रविवार को थाना प्रभारी नीरज सिंह यमुनानगर के डीसी से मिले थे तथा उन्हें बताया कि शमशाद हरियाणा सीमा में डूब गया है इसलिए डूबे व्यक्ति की खोज में गोताखोरों से सहायता कराएं।। मगर हरियाणा प्रशासन ने सोमवार दोपहर बाद केवल एक गोताखोर पहुंचा और शमशाद की तलाश की। काफी प्रयासों के बावजूद शमशाद का कुछ पता नहीं चल पाया है। शाम के समय शमशाद को तलाश करने का कार्य फिर रोक दिया गया। यमुना नदी के किनारे चिलकाना पुलिस तो मुस्तैदी के साथ मौजूद है, जबकि हरियाणा पुलिस मात्र औपचारिकता निभा रही है। उधर शमशाद के घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।