फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सरकारी कार्यालयों में मिला मच्छर का लार्वा

सरकारी कार्यालयों में मिला मच्छर का लार्वा

Wed, 09 Aug 2017 12:11 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
सरकारी कार्यालयों में मिला मच्छर का लार्वा
सरकारी कार्यालयों में मिला मच्छर का लार्वा
विज्ञापन

सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम को चेकिंग अभियान के दौरान कई सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों के कूलर और डिब्बों में भरे पानी में मच्छरों का लार्वा मिला है। विभाग ने ऐसे तमाम विभागाध्यक्षों को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर लार्वा का खात्मा करने के निर्देश दिए हैं। नहीं विभागाध्यक्षों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
जनपद में डेंगू एवं वैक्टर जनित रोगों के संचरण पर प्रभावी नियंत्रण तथा आउट ब्रेक अथवा महामारी जैसी स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अभियान चला रहा है। पिछले दिनों सरकारी कार्यालयों और गैर सरकारी कार्यालयों में विभागीय टीम ने जांच की, जिसमें बड़ी संख्या में कूलर और डिब्बों में जमा पानी में लार्वा पाया गया। डीएम पीके पांडेय ने लार्वा मिलने को गंभीरता से लिया है। डीएम के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित अधिकारियों और संस्था स्वामियों को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर लार्वा का खात्मा करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम फिर से सभी कार्यालयों और संस्थानों की जांच करेगी। यदि पुन: लार्वा पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी, जिसमें पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूलने का प्रावधान है। डीएम ने लोगों से साफ सफाई अपनाने और मच्छरों को पैदा न होने देने के लिए जरूरी उपाय करने की अपील की।
विज्ञापन

इन विभागों को भेजा गया नोटिस
स्वास्थ्य विभाग की टीम को जिन कार्यालयों में लार्वा मिला है, उनमें प्रभारी चिकित्सक-रिवैम्पिंग केंद्र, पुराना अस्पताल नेहरू मर्किट, पुलिस अधीक्षक देहात, अधिशासी अभियंता, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी, संयुक्त विकास आयुक्त, जिला दिव्यांग अधिकारी, उपनिरीक्षक आरपीएफ रेलवे विभाग सहारनपुर, इरफान ड्राईवर तहसीलदार रामपुर, संदीप चपरासी-आफिसर कालोनी सहारनपुर, जितेंद्र ऑफिसर कालोनी सहारनपुर, इंद्रपाल सिंह ड्राईवर आफिसर कालोनी सहारनपुर, दीपक राठौर एलडीसी सीडीओ कार्यालय सहारनपुर, विनोद कुमार थाना गंगोह सहारनपुर, थाना इंचार्ज गंगोह, वीरेंद्र कुमार सिंह वार्ड ब्याय गंगोह, मरियम्मा एलएचवी एएनएमटीसी सहारनपुर, डॉ. केवी सिंह चर्म रोग एसबीडी जिला चिकित्सालय, अदापा गर्ल्स हॉस्टल मेडिकल कालेज सहारनपुर, थाना प्रभारी सदर सहारनपुर, उप आबकारी अधिकारी सहारनपुर, आबकारी निरीक्षक सहारनपुर, आबकारी निरीक्षक बेहट सहारनपुर, अधिशासी अभियंता सिचाई विभाग सहारनपुर, सिचाई निर्माण सिचाई निर्माण सहारनपुर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed