{"_id":"597cd6c44f1c1b3d148b481c","slug":"201501353668-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भैंसें मरी, जहर देने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भैंसें मरी, जहर देने की आशंका
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
दो भैंसें मरी, जहर देने की आशंका
अंबेहटा (सहारनपुर)। कस्बे में मोहल्ला कीलियाकुआं निवासी मंजूर पुत्र साबिर ने बताया कि शुक्रवार को वह रोजमर्रा की भांति अपने पशुओं के पास लेटा हुआ था। रात करीब दो बजे उसे दो भैंसों की कराहाने की आवाज आई। वह कुछ कर पाता इससे पहले ही दोनों भैंसों ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। उसने बताया कि भैंसों की स्थिति देखकर लग रहा था कि किसी ने उन्हें जहर देकर मारा है। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दे कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने दोनों भैंसों की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई है।