{"_id":"595bdfa44f1c1be71c8b4722","slug":"201499193252-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रियों के लिए मोबाइल शौचालयों की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रियों के लिए मोबाइल शौचालयों की मांग
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रियों के लिए मोबाइल शौचालयों की मांग
सहारनपुर। सड़क, बिजली और पानी समेत अन्य समस्याओं को लेकर व्यापारी सुरक्षा फोरम का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को नगरायुक्त ओपी वर्मा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कांवड़ यात्रियों के लिए मोबाइल शौचालय की व्यवस्था करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष नरेश धीमान ने कहा कि सभी प्रमुख बाजारों की सड़कें टूटी पड़ी हैं। नालों की सफाई करने के दावे किए जा रहे हैं, मगर तमाम नाले कचरे से अटे हुए हैं। जिला महामंत्री मनोज ठाकुर और महानगर अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा ने कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। मगर शहर में गंदगी चढ़ी हुई है। कांवड़ मार्ग के लिए मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था की जाए। विजय गुप्ता और मामचंद पांचाल ने बाजारों में बने सार्वजनिक शौचालयों को दुरुस्त कराने की मांग की। सुनील शर्मा, राजकुमार कालड़ा और जवसंत काम्बोज ने बरसात में होने वाले जलभराव की समस्या उठाई। नगरायुक्त ने तमाम समस्याओं का एक-एक कर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। मिलने वालों में राजेंद्र कोहली, रवि वैश्य, अश्वनी मेहता, मोहम्मद रफी, दीपक भार्गव, विपिन, गौरव, दिनेश, तरुण आदि शामिल रहे।