{"_id":"594d6b4c4f1c1bc9678b47b6","slug":"201498245964-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप चिकित्सकों के यहां छापामारी, शटर गिराकर भागे .","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप चिकित्सकों के यहां छापामारी, शटर गिराकर भागे .
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
झोलाछाप चिकित्सकों के यहां छापामारी, शटर गिराकर भागे
सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को झोलाछाप चिकित्सकों के यहां छापामारी की। सभी चिकित्सक टीम के क्षेत्र में पहुंचते ही शटर गिराकर भाग खड़े हुए। विभाग की ओर से ऐसे चार चिकित्सकों को नोटिस जारी किया गया है।
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि जिले में बड़ी संख्या में झोलाछाप चिकित्सक बड़े बड़े क्लीनिक खोलकर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम एसीएमओ डा. विक्रम सिंह पुंडीर और नोडल अधिकारी डा. एके त्रिपाठी के निर्देशन में मुजफ्फराबाद ब्लॉक पहुंची। टीम ने यहां चार चिकित्सकों के यहां छापामारी की, लेकिन टीम के क्लीनिक पर पहुंचने से पहले ही चारों चिकित्सक क्लीनिक के शटर गिराकर भाग खड़े हुए। विभाग की ओर से चारों चिकित्सकों को नोटिस जारी किया गया है। विभाग की इस कार्रवाई से जिले भर के झोलाछाप चिकित्सकों में हड़कंप मचा हैं।
कलेक्शन के नाम पर वसूली कर रही पैथोलॉजी
सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम मुजफ्फराबाद में एक पैथोलॉजी सेंटर पर जांच करने पहुंची। आरोप है कि उक्त पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर के नाम पर अवैध वसूली कर रही है। एक अन्य पैथोलॉजी के विरुद्घ भी कई शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन इन दोनों पैथोलॉजी के संचालक भी स्वास्थ्य विभाग की टीम को देख भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
फर्जी अधिकारियों से रहे सावधान
- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बीएस सोढ़ी ने बताया कि जिले में कुछ फर्जी अधिकारी भी चिकित्सकों के यहां पहुंचकर उन्हें ब्लैकमेल करने का काम कर रहे हैं। विभाग की ओर से ऐसे तत्वों पर गोपनीय नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से चिकित्सकों के यहां निरीक्षण और छापामारी की जिम्मेदारी एसीएमओ डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर और नोडल अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी को सौपी गई है। अन्य कोई व्यक्ति स्वयं को विभागीय अधिकारी बताकर निरीक्षण करने पहुंचता हैं तो इसकी सूचना तुरंत विभागीय अधिकारी और पुलिस को दें।
झोलाछाप चिकित्सकों की बंद होगी दुकानें
- जिले में जगह जगह चल रही झोलाछाप चिकित्सकों से सभी दुकानें जल्द बंद करायी जाएंगी। विभागीय टीम हर दिन विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर झोलाछापों क्लीनिकों को बंद कराएगी।
डॉ. बलजीत सिंह सोढ़ी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी