{"_id":"6a06229c9057c46357077d4e","slug":"20-years-of-school-job-guarantee-now-record-statement-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-175400-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: फर्जी दस्तावेजों के सहारे 20 साल स्कूल में की नौकरी, अब प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: फर्जी दस्तावेजों के सहारे 20 साल स्कूल में की नौकरी, अब प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
- नेहरू इंटर कॉलेज टोपरी का मामला, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर नाम बदलने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव टोपरी निवासी एक व्यक्ति ने नेहरू इंटर कॉलेज में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए नौकरी पाने का आरोप लगाया है। 20 साल तक नौकरी की। अब कोर्ट के आदेश पर देहात कोतवाली पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
गांव टोपरी निवासी संजय कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह नेहरू इंटर कॉलेज टोपरी की साधारण सभा का सदस्य है। आरोप है कि कॉलेज में कार्यरत तिजेश कुमार मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के गांव माज्जू का निवासी है। आरोप है कि उसका वास्तविक नाम जितेश कुमार है। उसने वर्ष 1990 से 1996 के बीच इसी स्कूल में पढ़ाई की थी। आरोप लगाया गया कि हाईस्कूल परीक्षा में असफल होने के बाद उसने स्कूल छोड़ दिया था। बाद में वर्ष 2006 में नाम बदलकर और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर तिजेश कुमार के नाम से कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी हासिल कर ली।
संजय कुमार का कहना है कि हाईस्कूल में नाम दर्ज होने के बाद नाम परिवर्तन की एक निर्धारित प्रक्रिया होती है, लेकिन आरोपी ने बिना वैधानिक प्रक्रिया अपनाए परिवार रजिस्टर और टीसी समेत अन्य अभिलेखों में हेरफेर कर अपने नाम में बदलाव कराया। आरोप लगाया कि इस संबंध में उन्होंने एसएसपी व थाना पर शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने संबंधित थाना पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस हरकत में आई। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तिजेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।