{"_id":"628bd43dc09ba559146461c9","slug":"20-trucks-laden-with-mangoes-broken-in-storm-reached-mandi-saharanpur-news-mrt589845589","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ से आम के बागों में भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ से आम के बागों में भारी नुकसान
विज्ञापन
छुटमलपुर मंडी में आया आंधी से टूटा पड़ा आम
- फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर/रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। रविवार रात आई तेज आंधी से बागों में आम गिरने से बाग ठेकेदारों को भारी नुकसान पहुंचा है। दिन भर बागवान बागों में टूटे पड़े आम और पेड़ों की लकड़ियों को समेटने में लगे रहे। छुटमलपुर मंडी में सोमवार को आंधी में टूटे आम से लदे करीब बीस ट्रक पहुंचे।
रविवार की रात आई आंधी ने बाग ठेकेदारों के होश उड़ा दिए हैं। आम के बागों की ठेकेदारी करने वाले गांव गढ़मीरपुर के जाबिर, सिकरोढ़ा के हाशिम, गंदेवड़ा के फजलुर्रहमान, अब्दुलरहमान आदि का कहना है कि 15 से बीस फीसदी आम रात के अंधड़ में नीचे आ गिरा। इससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि बीस दिन बाद तैयार होने पर जिस फसल के अच्छे दाम मिलने थे वह अब सात से आठ रुपये प्रति किलों में लुटानी पड़ रही है।
रामपुर मनिहारान क्षेत्र के बाग ठेकेदारों का कहना है कि इस बार पहले के मुकाबले बागों में आम की पैदावार कम है। रात आई तेज आंधी में आम के बागों में आम गिरने से काफी नुकसान पहुंचा है। सुबह ठेकेदार जब बागों में पहुंचे तो आंधी से इतना आम गिरा पड़ा था कि उसे इकट्ठा करने में उन्हें पूरा दिन लग गया। बाग ठेकेदार अब्दुल हमीद का कहना है कि करीब 10 दिनो में बागों में तोड़ लगने वाली थी। इस बार पहले के मुकाबले बागों में आम कम है। उन्हें भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
बारिश से मक्का, गन्ना और चारे की फसल को राहत
साढौली कदीम। रविवार की रात में तेज हवाओं के बाद हुई बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर है। किसान नितिन कुमार, रिषीपाल सिंह, राजेश कुमार, बिजेन्द्र सिंह, इंद्राज सिंह, सुंदरलाल, सर्वेश कुमार, हाजी यूसुफ, मासूम आदि का कहना है कि लंबे समय से उनकी फसलें पानी के लिए तरस रही थीं। गर्मी की पहली बारिश से उनके खेतों में खड़ी गन्ना, मक्का, चारा, सब्जी, एवं अन्य फसलों को बहुत राहत मिली है।

रामपुर मनिहारान में बाग में गिरे आम को दिखाता ठेकेदार- फोटो : SAHARANPUR

अंधड़ से बाग में गिरे आम का लगा ढेर- फोटो : SAHARANPUR