फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   20 crore rupees will be spent on the stadium due to smart city scheme

स्मार्ट सिटी योजना से स्टेडियम पर खर्च होंगे 20 करोड़ रुपये

Tue, 23 Nov 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
20 crore rupees will be spent on the stadium due to smart city scheme
स्टेडियम का निरीक्षण करते कमिश्नर लोकेश एम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 20 करोड़ रुपये के कार्य कराए जाएंगे। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन /मंडलायुक्त लोकेश एम. तथा स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने योजना से जुड़े अधिकारियों को साथ लेकर स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मंडलायुक्त ने मौके पर ही बैठकर अधिकारियों के साथ चर्चा भी की।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी बोर्ड की सोमवार को हुई बैठक में स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सचिव ने डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम को स्मार्ट स्टेडियम बनाने के लिए प्रेजेंटेशन दी थी। तब चेयरमैन लोकेश एम ने स्टेडियम को स्मार्ट बनाने की परियोजना को हरी झंडी तो दे दी थी, मगर उससे पहले स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण करने की बात कही थी। बैठक के अगले ही दिन मंगलवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे मंडलायुक्त लोकेश एम. नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह तथा स्मार्ट सिटी योजना से जुड़े कई अधिकारी स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने स्टेडियम का भ्रमण कर प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार से जानकारी ली। बनाए जा रहे सिंथेटिक ट्रैक को भी देेखा। इसके बाद स्टेडियम में ही बैठकर अधिकारियों के साथ होने वाले कार्यों पर मंत्रणा की।
विज्ञापन

स्टेडियम को स्मार्ट बनाने को होंगे यह कार्य
स्मार्ट सिटी योजना के तहत डॉ. आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगी बाबा साहब की प्रतिमा को स्थानांतरित किया जाएगा तथा प्रतिमा वाले स्थल का सुंदरीकरण किया जाएगा। बैडमिंटन हॉल और जूडो हॉल का सुंदरीकरण होगा। स्मार्ट जिम बनेगा। पहले से बने पवेलियन को विकसित करने के साथ ही उसका सुंदरीकरण भी होगा। मेन गेट का भी सुंदरीकरण होगा। साथ ही फिटनेस क्षेत्र विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में 20 करोड़ रुपये के कार्य होने हैं। कार्य शुरू करने से पहले स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन / मंडलायुक्त ने स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण कर निर्देश दिए हैं, जिन पर कार्य होने हैं। प्रयास यही है कि कार्य जल्द से जल्द शुरू कराकर समय से पूरे कराए जा सकें। - ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त /सीईओ, स्मार्ट सिटी सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed