फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   2 criminal caught

15 -15 हजार के इनामी दो सगे भाई पकड़े

Wed, 22 Jul 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
2 criminal caught
15-15 हजार के इनामी बदमाश दो सगे भाई पकड़े
विज्ञापन

छुटमलपुर। फतेहपुर थाना पुलिस ने 15-15 हजार के इनामी बदमाश दो सगे भाइयों को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेजा। कार्यवाहक थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गैंगस्टर में निरुद्ध फरार चल रहे गांव गंदेवडा निवासी शहजाद उर्फ गोल्डी एवं शोयब पुत्र सईद कुरैशी शातिर किस्म के बदमाश हैं। इनमें शहजाद पर सात और शोयब पर चार मुकदमे दर्ज हैं। दोनों काफी समय से फरार चल रहे थे। एसएसपी द्वारा इन पर 15-15 हजार रुपये की धनराशि का इनाम घोषित किया। मंगलवार की रात में पुलिस टीम ने दोनो को घर से दबोचा। दोनों को जेल भेजा। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई मनोज कुमार, एसआई रघुनाथ सिंह, कांस्टेबल आरोश कुमार, संजय कुमार, चालक प्रमोद कुमार आदि रहे। इसके अतिरिक्त पुलिस ने ग्राम धनकरपुर जाने वाले रास्ते से थाने के टाप टैन बदमाश शौकीन पुत्र शमीम निवासी ग्राम धनकरपुर को 150 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed