फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   2.47 crore subsidy will be given to the beneficiaries

लाभार्थियों को मिलेगी 2.47 करोड़ की आर्थिक सहायता

Sat, 06 Mar 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
2.47 crore subsidy will be given to the beneficiaries
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 50 दावे स्वीकृत किए गए। इसके लाभार्थियों को 24770000(दो करोड़ सैंतालिस लाख सत्तर हजार रुपये) की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इनमें 41 लाभार्थी महिला और नौ लाभार्थी पुरुष हैं। इस वित्तीय वर्ष में इससे पहले इस योजना के 94 दावों को निस्तारित किया जा चुका है। जिसमें लाभार्थियों को 459 85000(चार करोड़ उनसठ लाख पचासी हजार रुपये) की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।
विज्ञापन

प्रदेश के किसानों की दुर्घटनावश मृत्यु एवं विकलांगता की स्थिति में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत उसके उत्तराधिकारी को आर्थिक सहायता दी जाती है। मृतक या दिव्यांग का खतौनी में दर्ज खातेदार या सहखातेदार, जिनकी आजीविका का मुख्य साधन कृषि आय होना चाहिए। इस योजना का लाभ पट्टे या बंटाई पर काम करने भूमिहीन व्यक्तियों को भी दिया जाता है। इसमें आयु सीमा 18 से 70 वर्ष रखी गई है। आग लगने, बाढ़, बिजली गिरने, करंट लगने, सांप या अन्य जीव के काटने, आंधी-तूफान, पेड़ से गिरने, दबने, वाहन दुर्घटना, भूकंप, भूस्खलन और विस्फोट आदि से मृत्यु या दिव्यांग होने पर उत्तराधिकारी को यह सहायता दी जाती है, लेकिन आत्महत्या या आपराधिक कार्यों में मृत्यु एवं दिव्यांग होने पर इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

------- वर्जन --
पांच मार्च को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण कल्याण योजना के 50 दावे स्वीकृत किए गए हैं। इसमें लाभार्थियों को 24770000 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। -- विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------- ऐसे दी जाती है आर्थिक सहायता --
दुर्घटना एवं विकलांगता के प्रकार--------------------देय धनराशि
मृत्यु या पूर्ण शारीरिक अक्षमता पर---------------- पांच लाख रुपये
दोनों हाथ, या दोनों पैर या दोनों आंखों की क्षति पर-- पांच लाख रुपये
एक हाथ एवं एक पैर की क्षति पर---------------------पांच लाख रुपये
स्थायी दिव्यांगता 50 से 100 प्रतिशत तक होने पर---2.50 लाख रुपये
स्थायी दिव्यांगता 25 से 50 प्रतिशत तक होने पर-----1.25 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed