फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   19th corona death

कोरोना के चलते वृद्घ ने दम तोड़ा, आंकड़ा 19 पहुंचा

Wed, 05 Aug 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
19th corona death
कोरोना से वृद्ध ने दम तोड़ा, आंकड़ा 19 पहुंचा
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना के चलते सहारनपुर में एक और मरीज ने दम तोड़ दिया। उक्त मरीज की रिपोर्ट एक दिन पहले सोमवार को ही पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड सेंटर में भर्ती किया गया था।
साउथ सिटी निवासी 66 वर्षीय वृद्ध को कई समस्याएं थीं। उन्होंने एक निजी लैब में कोरोना की जांच कराई थी, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी। चिकित्सा विभाग ने उन्हें कोविड सेंटर में भर्ती किया था, जहां मंगलवार की दोपहर उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है, साथ ही कोरोना को लेकर दहशत भी है। विभाग परिजनों के सैंपल करा रहा है। इस मौत के साथ ही सहारनपुर में कोरोना से अभी तक 19 मौत हो चुकी हैं। लगातार हो रही मौतों को देखते हुए डीएम अखिलेश सिंह और सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण भी किया था। चिकित्साधिकारियों और चिकित्सकों को कोविड सेंटर की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

---------
सीएचसी कर्मचारी सहित 50 कोरोना पॉजिटिव
-जनपद में संक्रमितों की कुल संख्या 1214 पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में मंगलवार को सीएचसी पर तैनात कर्मचारी और एक बैंककर्मी सहित 50 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनके साथ ही सहारनपुर में संक्रमितों की कुल संख्या का आंकड़ा 1214 पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 नए संक्रमितों में सीएचसी सुन्हेटी खरखड़ी पर तैनात एक कर्मचारी, नागल स्थित एक बैंक का कर्मचारी और पुलिस लाइन की एक महिला शामिल हैं। शेष 47 संक्रमितों में गोशाला रोड सहारनपुर के सात, विजय नगर के दो, कैलाशपुरम के चार, भूतेश्वर मंदिर मार्ग का एक, न्यू माधोनगर का एक, घोघरेकी का एक, कायस्थान थाना मंडी के तीन, मोरगंज का एक, गांधी कॉलोनी देवबंद के दो, पठानपुरा देवबंद का एक, किला देवबंद का एक, रणखंडी का एक, पटनी का एक, सोनाअर्जुनपुर के तीन, नीलकंठ विहार का एक, न्यू कृष्णानगर का एक, पंत विहार का एक, बेरीबाग का एक, नानौता का एक, खलासी लाइन का एक, नुमाइश कैंप के दो, पीकी का एक, सम्राट विक्रम कॉलोनी का एक, बद्रीधाम कॉलोनी का एक और सरसावा का एक व्यक्ति शामिल है। इनके साथ ही कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 1214 पहुंच गई है। हालाकि इनमें से 748 मरीज ठीक हो चुके हैं। 19 की मौत हुई है। वर्तमान में 447 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed