फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   1981 delegates will be elected in six sugarcane development committees

Saharanpur News: छह गन्ना विकास समितियों में चुने जाएंगे 1981 डेलीगेट

Thu, 23 Mar 2023 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 23 Mar 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
1981 delegates will be elected in six sugarcane development committees
सहारनपुर। सहकारी समितियों में चुनाव के बाद अब गन्ना विकास समितियों के चुनावी की कवायद शुरू हो गई है। समितियों में सदस्यों के सत्यापन कार्य तेज हो गया है। 10 अप्रैल को मतदाताओं की अनंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। जनपद की छह गन्ना समितियों में 1981 डेलीगेट चुने जाएंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण राजनीति में गन्ना विकास समितियों के चुनाव अहम भूमिका अदा करते हैं। इसके चलते विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता इसमें खासी दिलचस्पी लेते हैं। जनपद में चार गन्ना विकास समितियां और दो चीनी मिलों की समितियां हैं। इन चुनाव में चीनी मिलों को गन्ना सप्लाई करने वाले सदस्य ही मतदाता होते हैं। यही मतदाता डेलीगेट का चुनाव करते हैं। डेलीगेट समिति के संचालक को चुनते हैं। संचालक समिति के सभापति एवं उप सभापति का चुनाव करते हैं।
विज्ञापन

जनपद की छह गन्ना विकास समितियों में 222177 सदस्य हैं। गन्ना समितियों में अभी सदस्यों का सत्यापन कार्य चल रहा है। 10 अप्रैल को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 11 अप्रैल को आपत्तियां दाखिल की जा सकती हैं और 12 को इनका निस्तारण होगा। इसी दिन अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। 13 अप्रैल को डेलीगेट चुनाव के नामांकन होगा। इसके लिए मतदान 21 अप्रैल को होना है। संचालक पद के लिए नामांकन दो मई और मतदान 11 मई को होगा। सभापति और उपसभापति का चुनाव 12 मई को होना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चल रहा सत्यापन कार्य
गन्ना विकास समितियों के सदस्यों का सत्यापन कार्य चल रहा है। सत्यापन के बाद ही सदस्यों की सही संख्या का पता चल सकेगा। 10 अप्रैल को मतदाताओं की अनंतिम सूची का प्रकाशन होना है। --- सुशील कुमार जिला गन्ना अधिकारी।
गन्ना समितियों के सदस्य, डेलीगेट आदि की स्थिति
गन्ना समिति सदस्य डेलीगेट संचालक
सरसावा 36596 292 11
सहारनपुर 57669 554 11
देवबंद 43810 257 11
बेहट 30849 404 11
चीनी मिल नानौता 40279 297 11
चीनी मिल सरसावा 12974 177 11
नोट: गन्ना विभाग के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed