फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिसकर्मियों ने नहीं मनाई होली

पुलिसकर्मियों ने नहीं मनाई होली

Fri, 22 Mar 2019 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने नहीं मनाई होली
सहारनपुर। पुलवामा में आतंकियों के हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए सहारनपुर जनपद की पुलिस ने होली नहीं मनाई।
विज्ञापन

होली का त्योहार पुलिसकर्मी भी हर साल पूरे जोश के साथ मनाते हैं। रंग से अगले दिन हर थाने में पुलिसकर्मियों को होली मनाते देखा जाता था। दिन भर पुलिसकर्मी रंग से सराबोर होकर नाचते गाते थे और खूब धमाल मचाते थे। लेकिन इस बार सहारनपुर जनपद के थानों में ऐसा कुछ नहीं हुआ। पुलिसकर्मियों ने होली नहीं मनाई, बल्कि ड्यूटी में व्यस्त रहे। यह निर्णय पुलवामा में आतंकियों के हमले में सैनिकों के शहीद होने पर श्रद्धांजलि देने के लिए हुआ। पुलिसकर्मी सामान्य दिनों की तरह अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे। चुनाव के चलते नामांकन प्रक्रिया में भी पुलिसकर्मी व्यस्त रहे। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में त्योहार न मनाने का निर्णय लिया। होली के त्यौहार पर पुलिसकर्मियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed