फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सहारनपुर और कैराना सीट पर चुनाव लड़ेगी बहुजन मुक्ति पार्टी

सहारनपुर और कैराना सीट पर चुनाव लड़ेगी बहुजन मुक्ति पार्टी

Mon, 18 Mar 2019 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर और कैराना सीट पर चुनाव लड़ेगी बहुजन मुक्ति पार्टी
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। बहुजन मुक्ति पार्टी के पश्चिम प्रदेश प्रभारी डाक्टर ब्रजपाल सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी सहारनपुर व कैराना लोकसभा सीटों से अपने प्रत्याशी उतारेगी। कहा कि भाजपा, कांग्रेस और गठबंधन में शामिल दल मनुवादियों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव जगरौली में पार्टी की बैठक में डाक्टर ब्रजपाल सिंह ने कहा कि सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र से राजीव सैनी व कैराना लोकसभा सीट से इंद्रजीत सैनी बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। इनकी औपचारिक घोषणा 18 मार्च को दिल्ली केंद्रीय कार्यालय पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बहुजन मुक्ति पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और भाजपा, कांग्रेस व गठबंधन की स्वार्थ भरी राजनीति का भंडाफोड़ करेगी। उनकी पार्टी देश के मूल निवासियों को उनकी पहचान दिलाने का काम कर रही है। जबकि अन्य पार्टी मनुवादी सोच को लेकर राजनीति कर रहे हैं। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प भी अर्पित किए। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र आढ़ती, प्रभारी राष्ट्रीय किसान मोर्चा जोगेंद्र गुर्जर, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर्णवाल, डा. राजेश कोहली, सोमपाल सैनी, कृष्ण चंद, श्यामबीर सिंह, जसबीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed