फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आसान प्रश्न पत्र देख परीक्षार्थियों के चेहरे खिले

आसान प्रश्न पत्र देख परीक्षार्थियों के चेहरे खिले

Thu, 14 Feb 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
आसान प्रश्न पत्र देख परीक्षार्थियों के चेहरे खिले
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में बुधवार को दसवीं की गृह विज्ञान तथा 12वीं की औद्योगिक संगठन तथा अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य भूगोल और कृषि शस्य विज्ञान विषय की परीक्षाएं हुईं। गृह विज्ञान में सबसे अधिक 705 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। ज्यादातर परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र को आसान बताया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह की पाली में दसवीं के परीक्षार्थियों की गृह विज्ञान विषय की परीक्षा हुई, जिसके लिए जनपद में 12755 बालिका परीक्षार्थी पंजीकृत थी, जिनके सापेक्ष 12042 ने परीक्षा दी, जबकि 705 परीक्षार्थी गैरहाजिर रही। दो बालक परीक्षार्थी पंजीकृत थे और दोनों उपस्थित रहे। सुबह की पाली में 12वीं की औद्योगिक संगठन विषय की परीक्षा हुई, जिसके लिए जनपद में मात्र सात परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से एक गैरहाजिर रहा, जबकि छह ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में 12वीं की अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य भूगोल विषय की परीक्षा हुई, जिसके लिए 11 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से चार अनुपस्थित रहे, जबकि सात ने परीक्षा दी। कृषि शस्य विज्ञान के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा के लिए पंजीकृत 907 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 863 ने परीक्षा दी, जबकि 44 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कृषि शस्य विज्ञान के षष्टम प्रश्न पत्र के लिए पंजीकृत 514 परीक्षार्थियों में से नौ गैरहाजिर रहे, जबकि 505 ने परीक्षा दी। बुधवार को कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे ने बताया कि अनेक केंद्रों पर सचल दस्तों की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed