{"_id":"5c3a3e48bdec227365148043","slug":"191547320904-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता इंसान का सबसे पहला दायित्व है - मिलिंद दहिवले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवता इंसान का सबसे पहला दायित्व है - मिलिंद दहिवले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानवता इंसान का सबसे पहला दायित्व है : मिलिंद
सहारनपुर। केंद्रीय मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष मिलिंद दहिवले ने कहा कि संगठन लोगों को मौलिक व सामाजिक अधिकार दिलाने का प्रयास कर रहा है। युवाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत भी किया जा रहा है।
मिलिंद दहिवले शनिवार को मंडी समिति रोड स्थित सभागार में हुए समारोह में उन्होंने कहा कि संगठन लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है और हर स्तर पर उन्हें उनके अधिकार दिलाने में लगा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार से भी संगठन जोड़ने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारों के प्रति जागरूक कर लोगों की सोच बदलना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। इसको मजबूती प्रदान करने के लिए राजनीतिक हिस्सेदारी भी करनी होगी। डाक्टर ए मलिक ने कहा कि कोई भी धर्म बुरा नहीं होता। आदमी की सोच बुरी नहीं होनी चाहिए। मोहम्मद इस्लाम राणा ने कहा कि मानवता इंसान का सबसे पहला दायित्व है। मानवता सबसे बड़ा धर्म है। कार्यक्रम में एमए इकबाल, सुरेंद्र शर्मा, अब्दुल बारी, विजय सैनी, शाहनवाज खान, आरिफ खान मौजूद रहे।