फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शतरंज प्रतियोगिता में चला शह और मात का खेल

शतरंज प्रतियोगिता में चला शह और मात का खेल

Sun, 06 Jan 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता में चला शह और मात का खेल
शतरंज प्रतियोगिता में चला शह और मात का खेल
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता शनिवार को दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट ट्यूलिप क्लब में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनके बीच शह और मात का खेल चला।
प्रतियोगिता का उद्घाटन रणदीप पुंडीर ने रिबन काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में कुल 83 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता अंडर-11, अंडर-16 और ओपन वर्ग में कराई गई, जिसके मुकाबले देर रात तक चले। आयोजन अध्यक्ष भरत शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम रविवार को समापन समारोह में घोषित किया जाएगा। विजेता को 12 हजार रुपये का नगद ईनाम दिया जाएगा। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर रजनीश गोयल, दीपक अरोड़ा, शिराज, जतिन चक्रवर्ती, टीआर मौर्य, आदित्य गर्ग, काव्या कपूर, राघव चौधरी, उत्कर्ष त्यागी, आरव चौधरी, परी चौधरी, स्तुति गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत
सहारनपुर। दिल्ली में 29 और 30 दिसंबर को आयोजित छठी अखिल भारतीय शोतोकॉन कराटे प्रतियोगिता में आशा मॉर्डन इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक पदकों पर कब्जा किया। अक्षत कुमार ने 34 किलोग्राम भार में स्वर्ण, सक्षम गौतम ने 27 किलोग्राम भार में स्वर्ण, वंश काम्बोज ने 33 किलोग्राम भार में स्वर्ण पदक जीता। इनके अलावा अंशुमन ने 60 किलोग्राम भार में स्वर्ण, रोहित ने 55 किलोग्राम भार में स्वर्ण पदक जीता। लौटने पर प्रबंधक भव्य जैन, प्रधानाचार्य सीमा सिंह ने पूरी टीम को बधाई दी। इस मौके पर संदीप मोगा, आरके शर्मा, सतीश, सचिन, राजेश, जयराम, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed