फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   व्यापारियों के साथ ज्यादती हुई तो कराएंगे जांच

व्यापारियों के साथ ज्यादती हुई तो कराएंगे जांच

Thu, 22 Nov 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों के साथ ज्यादती हुई तो कराएंगे जांच
छुटमलपुर (सहारनपुर)। सड़क चौड़ीकरण के दौरान दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर बिहारीगढ़ में तहसील प्रशासन की कार्रवाई से व्यापारियों का गुस्सा बढ़ता देख सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने बुधवार को कई व्यापारियों से फोन पर बात की। उन्होंने व्यापारियों के साथ हुए अन्याय पर दुख जताते हुए पूरे मामले की जांच कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

सोमवार को सड़क चौड़ीकरण के लिए एसडीएम बेहट एसएन शर्मा भारी पुलिस बल और राजस्व टीम को साथ लेकर कई जेसीबी सहित बिहारीगढ़ पहुंचे थे। इसके बाद कस्बे में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। व्यापारी इसे एसडीएम की मनमानी बताते हुए भाजपा नेताओं से मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने भी उनकी नहीं सुनी। इससे नाराज होकर झंडे बैनर जलाए तो भाजपा नेता बैकफुट पर आ गए। सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने बुधवार को अशोक राठौर, प्रवेश कांबोज और राज कुमार बतरा आदि व्यापारियों से फोन पर वार्ता की। उन्होंने बताया कि वे फिलहाल मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की वजह से रीवा में प्रभारी होने के नाते व्यस्त हैं। यहां से फ्री होते ही वे बिहारीगढ़ आएंगे और समस्या सुनने के बाद अगर किसी भी व्यापारी के साथ किसी तरह का अन्याय हुआ है तो उसकी शासन स्तर से जांच कराने का काम करें। इस मामले में जो भी दोषी अधिकारी होगा उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई कराई जाएगी। सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने बताया कि उन्हीं के प्रयास से नेशनल हाईवे के अधिकारियों और डीएम से वार्ता की गई थी। व्यापारियों की मांग पर ही नेशनल हाईवे के दोनों तरफ 72 फुट के दायरे में सड़क निर्माण कराने का समझौता हुआ था। अब अगर नेशनल हाईवे अथॉरिटी अपने समझौते के अनुरूप पीछे हटती है तो भाजपा इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। भाजपा विकास चाहती है परंतु किसी को बेवजह नुकसान उठाना पड़े यह स्वीकार नहीं है। नियम अनुसार पूरे देश में कानून के मुताबिक विकास कराए जा रहे हैं। कहीं भी किसी तरह की किसी के साथ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed