{"_id":"5bd3623fbdec22694a53c2fe","slug":"191540579903-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजने-संवरने को लगवाई मेहंदी, कराया मेकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजने-संवरने को लगवाई मेहंदी, कराया मेकअप
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सजने-संवरने को लगवाई मेहंदी, कराया मेकअप
सहारनपुर। पति की दीर्घायु की कामना के पर्व करवा चौथ को मनाने के लिए महिलाओं में क्रेज बना है। सुबह से ही बाजार में रौनक दिखाई दी। ब्यूटी पॉर्लरों और अन्य स्थानों पर मेहंदी लगवाने को महिलाओं की भीड़ रही, तो बाजार में चूड़ियां और सौंदर्य प्रसाधन के सामान की खरीददारी भी जमकर हुई।
करवा चौथ का त्योहार महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है, जिस कारण महिलाएं खूब तैयारी करती हैं। नए कपड़े, ज्वेलरी के अलावा चूड़ियां, मेकअप का सामान आदि की खरीददारी की गई। मेकअप कराने के लिए ब्यूटी पॉर्लरों पर भी महिलाओं की भीड़ रही। शहर के नेहरू मार्केट, कोर्ट रोड, गुच्छा मार्केट, नखासा बाजार, सराफा बाजार, गौरी शंकर बाजार, हकीकत नगर आदि बाजारों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। बाजार में मेहंदी लगवाने पहुंची आशा चौहान, सिमरन, बरखा, निशा, नेहा और कामिनी का कहना है कि साल में एक बार यह त्योहार आता है, जिस पर महिलाएं सजने संवरने पर पूरा ध्यान देती हैं। मेहंदी लगवाना, नई चूड़ियां पहनना और ज्वेलरी खरीदना अच्छा लगता है, लेकिन इस बार बाजार में महंगाई का असर भी है।
10 रुपये से 80 रुपये का है करवा
करवा चौथ पर करवा पूजन का विशेष महत्व है। पूर्व में मिट्टी के करवे का ही पूजन बहुतायत से होता था, लेकिन अब बदलते दौर में करवा भी डिजाइन वाला हो गया है। बाजार में मिट्टी का साधारण करवा 10 रुपये से 30 रुपये तक अलग अलग आकार में मिल रहा है, तो सजावटी करवा 30 से 80 रुपये तक बेचा गया।
विज्ञापन
200 से 600 रुपये में चढ़ रहा मेहंदी का रंग
गोरी कलाइयों पर सुर्ख रंग की मेहंदी भी अलग अलग डिजाइन में पसंद की जा रही है। हकीकत नगर में ब्यूटी पॉर्लर संचालिका पूनम बाली बताती हैं कि दो प्रकार की मेहंदी लगवाई जा रही है, जिसमें एक तो ट्रैडिशनल है, जिसमें पूरी हथेली और कलाई फूल पत्ती के डिजाइन से भरी होती है, जबकि एरेबिक मेहंदी में हथेली और कलाई पर कुछ हिस्सा खाली रहता है। एरेबिक मेहंदी में लाल रंग के साथ स्किन का रंग दिखने पर अलग चमक दिखती है। उन्होंने बताया कि महिलाएं ट्रेडिशनल मेहंदी लगवाना ही ज्यादा पसंद कर रही हैं। उन्होंने बताया कि दोनों हाथ की मेहंदी 200 रुपये से 600 रुपये तक लगाई जा रही है, जिसमें हाथ से कलाई तक जितनी ज्यादा मेहंदी लगवाई जाती है, उसी अनुरूप भुगतान लिया जाता है। वहीं, बाजार में दुकानों के बाहर टेंट लगाकर मेहंदी लगवाने के स्टॉल भी खूब खुले हुए, जहां मेहंदी लगवाने को महिलाओं की भीड़ है। मेहंदी लगाने वाले महेश, रोहित, अरुण, पटवारी और अनिल ने बताया कि वह कई साल से मेहंदी लगाने का कार्य कर रहे हैं। इस बार भी महिलाओं में मेहंदी लगवाने का काफी क्रेज है।