{"_id":"5ba151b2867a557fe1121d5c","slug":"191537298866-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल में मरीज की हालत बिगड़ी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल में मरीज की हालत बिगड़ी, हंगामा
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। निजी अस्पताल में ऑपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मरीज के परिजनों ने काफी हंगामा किया। परिजनों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शिकायती पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता जुल्फान अहमद ने बताया कि उसकी पुत्रवधू 40 दिन की गर्भवती थी। उसे कई दिन से दर्द हो रहा था। कुछ दिन पहले वह नगर की एक महिला चिकित्सक के पास पुत्रवधू को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि चिकित्सक ने गर्भपात के लिए ऑपरेशन किया। इसके लिए 3500 रुपये वसूले गए। ऑपरेशन कराने के बाद वह पुत्रवधू को लेकर घर आ गए। मगर ऑपरेशन के बाद भी पेट में दर्द बना रहा। कई दिन बीत जाने के बाद उन्होंने एक अन्य चिकित्सक को दिखाया। अल्ट्रासाउंड में पता चला कि ऑपरेशन ठीक नहीं हुआ है और सेप्टिक बन गया है। आरोप लगाया कि चिकित्सक की लापरवाही से पुत्रवधू की हालत खराब है। उन्होंने सीएमओ को शिकायती पत्र लिखकर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।